ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सहरसासहरसा में लोकनायक जयप्रकाश को 117वीं जयंती पर किया याद

सहरसा में लोकनायक जयप्रकाश को 117वीं जयंती पर किया याद

लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 117 वीं जयंती विनोवा आश्रम में शुक्रवार को मनाई गई। उनके तस्वीर पर पुष्पांजलि के बाद वक्ताओं ने विचार रखते कहा कि जयप्रकाश नारायण के विचार आज भी राजनीति में प्रासंगिक है।...

सहरसा में लोकनायक जयप्रकाश को 117वीं जयंती पर किया याद
हिन्दुस्तान टीम,सहरसाFri, 11 Oct 2019 03:37 PM
ऐप पर पढ़ें

लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 117 वीं जयंती विनोवा आश्रम में शुक्रवार को मनाई गई। उनके तस्वीर पर पुष्पांजलि के बाद वक्ताओं ने विचार रखते कहा कि जयप्रकाश नारायण के विचार आज भी राजनीति में प्रासंगिक है। अध्यक्षता करते जेपी सेनानी नंद कुमार आजाद ने कहा कि सर्वोदय आंदोलन और आपातकाल के दौरान सहरसा उनका कार्यक्षेत्र रहा है। इसी विनोवा आश्रम के उत्तर वाले कमरे में वे रहकर आंदोलन को गति देते रहे। संपूर्ण क्रांति मंच के लक्ष्मेश्वर चौधरी ने कहा कि जयप्रकाश जी ने हमें जो दिशा दी उसके कई महत्वपूर्ण परिणाम निकले। सुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा हम संगठित होकर उनके विचारों को आगे बढ़ाएंगे। अरविंद कुमार झा ने जयप्रकाश नारायण के संपूर्ण क्रांति, समाजवादी आंदोलन और स्वतंत्रता आंदोलन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका की चर्चा करते हुए उनके द्वारा नेपाल से भूमिगत होकर चलाए जा रहे आंदोलन की चर्चा की। मौके पर उदय शंकर झा, चक्रमनी सिंह, राम स्वरूप सिंह, सुरेश कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें