पूर्ववर्ती छात्र मिलन समारोह में रोजगार और स्वरोजगार पर मंथन

Feb 11, 2026 01:35 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सहरसा
share

सहरसा के कौशकी जीविका शिक्षण प्रशिक्षण केंद्र में जीविका अलुमनी मीट कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसका उद्देश्य पूर्ववर्ती छात्रों और दीदियों को एक मंच पर लाकर उनके अनुभव साझा करना और नए रोजगार के अवसरों पर चर्चा करना था। कार्यक्रम में रोजगार योजनाओं और प्रशिक्षण मॉड्यूल की जानकारी भी दी गई।

पूर्ववर्ती छात्र मिलन समारोह में रोजगार और स्वरोजगार पर मंथन

सहरसा, नगर संवाददाता। सहरसा जिला स्थित कौशकी जीविका शिक्षण प्रशिक्षण केंद्र में जीविका अलुमनी मीट कार्यक्रम के अंतर्गत पूर्ववर्ती छात्रों का मिलन समारोह आयोजित किया गया । कार्यक्रम का उद्देश्य जीविका से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके युवाओं एवं दीदियों को एक साझा मंच प्रदान करना, उनके अनुभवों को साझा करना तथा रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसरों पर संवाद स्थापित करना था ।कार्यक्रम का शुभारंभ जिला परियोजना प्रबंधक श्लोक कुमार, प्रबंधक रोजगार राकेश रंजन, प्रबंधक लाइवलीहुड- आशीष कुमार एवं एलएचएस दीपक सहित अन्य पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलन साथ किया। पूर्ववर्ती छात्र-छात्राओं ने अपने प्रशिक्षण के बाद की यात्रा, संघर्ष और सफलता की कहानियां साझा किया।जिला

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

परियोजना प्रबंधक ने कहा कि आज जीविका का दूसरा नाम ही रोजगार बन गया है ।उन्होंने कहा कि वर्तमान में सरकार द्वारा प्रत्येक परिवार को प्रदान किए गए दस-दस हजार रुपये की सहायता राशि से जीविका दीदियां छोटे-छोटे रोजगार सृजन का कार्य कर रही हैं । इससे न केवल उनकी आमदनी में वृद्धि हो रही है, बल्कि वे आत्मनिर्भर बनकर अपने परिवार और समाज को भी मजबूत कर रही हैं ।जीविका का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को स्वरोजगार से जोड़कर उनकी आय में स्थायी बढ़ोतरी करना है । प्रशिक्षण केंद्रों के माध्यम से युवाओं और महिलाओं को कौशल विकास का अवसर दिया जा रहा है, ताकि वे नौकरी खोजने वाले नहीं, बल्कि रोजगार देने वाले बन सकें ।प्रबंधक रोजगार राकेश रंजन एवं प्रबंधक लाइवलीहुड आशीष कुमार ने विभिन्न रोजगारपरक योजनाओं, प्रशिक्षण मॉड्यूल और भविष्य की कार्ययोजनाओं की जानकारी दी। पूर्ववर्ती छात्रों से अपील किया कि वे अपने अनुभव साझा कर अन्य युवाओं को भी जीविका से जुड़ने के लिए प्रेरित करें । प्रतिभागियों के बीच आपसी संवाद एवं समूह चर्चा का भी आयोजन किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।