ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सहरसासहरसा की उल्का फिल्म सिम्बा से छायी सिने जगत पर

सहरसा की उल्का फिल्म सिम्बा से छायी सिने जगत पर

रणवीर सिंह और सारा अली ख़ान की फ़ल्मि सिम्बा ने बॉक्स ऑफ़सि पर 100 करोड़ का अहम पड़ाव पार कर लिया है। बाक्स आफिस पर जबरदस्त कलेक्शन के साथ फिल्म में शामिल शहर के चांदनी चौक निवासी उल्का गुप्ता का भी खूब...

सहरसा की उल्का फिल्म सिम्बा से छायी सिने जगत पर
हिन्दुस्तान टीम,सहरसाWed, 02 Jan 2019 05:35 PM
ऐप पर पढ़ें

रणवीर सिंह और सारा अली ख़ान की फ़ल्मि सिम्बा ने बॉक्स ऑफ़सि पर 100 करोड़ का अहम पड़ाव पार कर लिया है। बाक्स आफिस पर जबरदस्त कलेक्शन के साथ फिल्म में शामिल शहर के चांदनी चौक निवासी उल्का गुप्ता का भी खूब चर्चा हो रहा है। उल्का ने फिल्म में रणवीर सिंह की बहन नंदनी की भूमिका निभाई है। 21 वर्ष की उम्र में उल्का का रणवीर सिंह जैसे बड़े कलाकार के साथ फिल्म में काम करना बहुत बड़ा कदम माना जा रहा है। फिल्म की सफलता को देखते हुए उल्का के भी कैरियर में चार चांद लगने की संभावना बढ़ गयी है।

झांसी की रानी से हुई लोकप्रिय:झांसी की रानी टीवी धारावाहिक से घर-घर में लोकप्रिय हुई उल्का हिंदी के अलावा मराठी, तेलगु, बंगाली भाषा की कई फिल्मों में काम कर रही है। साथ ही वह सभी भाषाओं में खुद डंबिग भी करती है।

वह तेलगु फिल्मों की 67 वीं हिरोइन , श्रेष्ठ बंगाली कलाकार के अलावा मराठी कलाकारों को पछाड़कर मराठी भाषा की महत्वपूर्ण मैग्जीन के कवर पेज पर जगह बना चुकी है।उल्का ने 12 साल कि छोटी सी उम्र में झांसी की रानी टीवी धारावाहिक में रानी लक्ष्मीबाई के बचपन का रोल मनु का किरदार निभाया था। जिसके लिए उल्का ने बहुत से अवॉर्ड्स हासिल किए।उल्का तेलगू फिल्म अंधरा पोरी, मराठी फिल्म ओढ-एट्रेक्शन, सीमा कपूर की हिन्दी फिल्म मिस्टर काबेडी में लीड रोल कर चुकी हैं।साल 2015 में रिलीज हुई साउथ मूवी रुद्रमादेवी में उल्का ने बाहुबली की देवसेना यानि अनुष्का शेट्टी के बचपन का किरदार निभाया था।

सात साल की उम्र में ही अभिनय के क्षेत्र में कदम रखने के बाद उल्का को 2007 में पहला ब्रेक मिला लेकिन 2009 में झांसी की रानी धारावाहिक की अभूतपूर्व सफलता के बाद देवों के देव महादेव, काली, वीर शिवाजी, सात फेरे जैसे लोकप्रिय धारावाहिक के जरिए दर्शकों को अपनी अभिनय क्षमता से रूबरू कराया।

पिता हैं रोल माडल: आज से तीस साल पहले मायानगरी मुंबई अभिनय के क्षेत्र में अपनी किस्मत आजमाने पहुंच गये थे। काफी संघर्ष के बाद उन्हें कुछ फिल्मों व धारावाहिकों में छोटे मोटे रोल भी मिले लेकिन बहुत बड़ी पहचान नहीं बन सकी। उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। गगन ने जो सपने अपने लिये देखे तो उस सपने को महज 20 वर्ष की उम्र में पूरा कर दिया। उल्का अपने पिता को ही अपना रोल माडल मानतीं है। इधर अपने बेटी की सफलता से खुश पिता गगन काफी उत्साहित हैं। थियेटर कलाकार गगन भी काफी सक्रिय हैं और उनकी कई टीवी धारावाहिक, हिंदी फिल्में फ्लोर पर है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें