ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सहरसासहरसा में पूर्व पीएम राजीव गांधी की मनायी गयी जयंती

सहरसा में पूर्व पीएम राजीव गांधी की मनायी गयी जयंती

कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की 75 वीं जयंती समारोह मनाई गई। कार्यकत्र्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की...

सहरसा में पूर्व पीएम राजीव गांधी की मनायी गयी जयंती
हिन्दुस्तान टीम,सहरसाTue, 20 Aug 2019 05:11 PM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की 75 वीं जयंती समारोह मनाई गई। कार्यकत्र्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पार्टी जिलाध्यक्ष विद्यानंद मिश्र ने कहा कि राजीव गांधी 21 वीं सदी के स्वप्न प्रष्टा थे। जिन्होंने देश में संचार क्रांति का सूत्रपात किया व पंचायती राज्य संस्थाओं को मजबूत किया। देश के समृद्धि के लिए कई मिसाइलों का भी सफल प्रेक्षण किया। दल-बदल विधेयक भी उन्हीं की देन हैं। 18 वर्ष की आयु के मतदाताओं को मताधिकार दिलाने का काम भी उन्होंने ही किया। उन्होंने सूचना का अधिकार कानून कमजोर करने को दुखद बताया। कार्यक्रम में एआईसीसी सदस्य केशर कुमार सिंह, प्रदेश सचिव रामसागर पांडेय, जिला प्रवक्ता साबिर हुसैन, मो. नईमउद्दीन,मजनू हैदर अली कैश, पंकज सिंह, कुमोद कुमार सिंह, रामशरण कुमार, प्रो संजीव झा, मनोज मिश्र, शोभाकांत झा, मो गयासउद्दीन खान, प्रणय कुमार सुमन, मो सरफराज, सुशील कुमार मिश्र, दिवाकांत गिरी, मो मोइन उद्दीन, मो सब्बीर उद्दीन सहित अन्य मौजूद थे।

महिषी से सं.सू. के अनुसार पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के 75वें जन्म दिवस पर कांग्रेस पार्टी के प्रखण्ड अध्यक्ष के आवास पर कार्यकत्र्ताओं की बैठक में उन्हें याद कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस अवसर पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. जगन्नाथ मिश्र को भी उनके निधन पर श्रद्धांजलि दी गयी। पार्टी कार्यकत्र्ताओं ने पार्टी के संगठनात्मक मजबूती के लिए सतत प्रयास करने का संकल्प लिया। मौके पर पार्टी के प्रखण्ड अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्रा, महिला अध्यक्षा प्रतिभा चौधरी, प्रो. अशोक झा, मंटू चौधरी, दीना राय, मोती झा, शिवजी दास, गोहल मुखिया, शिवनारायण मुखिया, जवाहर चौधरी, माणिक चन्द्र झा, जीवछ झा, सलीम, मो० सगीर, विभा देवी मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें