ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सहरसासहरसा में बकरीद पर्व को लेकर उत्साह

सहरसा में बकरीद पर्व को लेकर उत्साह

तीन दिनों तसबसे अहम त्यौहारों में से एक बकरीद पर्व मनाने का जश्न शुरू है। तीन दिनों तक मनाई जाने वाली बकरीद या ईद उल जुहा की नमाज बुधवार की सुबह शहर के विभिन्न ईदगाहों में पढ़ी जाएगी। बारिश के कारण...

सहरसा में बकरीद पर्व को लेकर उत्साह
हिन्दुस्तान टीम,सहरसाTue, 21 Aug 2018 04:46 PM
ऐप पर पढ़ें

तीन दिनों तसबसे अहम त्यौहारों में से एक बकरीद पर्व मनाने का जश्न शुरू है। तीन दिनों तक मनाई जाने वाली बकरीद या ईद उल जुहा की नमाज बुधवार की सुबह शहर के विभिन्न ईदगाहों में पढ़ी जाएगी। बारिश के कारण कई ईदगाह में समूचित व्यवस्था नहीं रहने से मस्जिद में नमाज अदा की जायेगी। बकरीद की नमाज अदा करने के लिए ईदगाह व मस्जिद में तैयारी पूरी कर ली गई है। शहर के सहरसा बस्ती ईदगाह, सुबेदारी टोला ईदगाह, इस्लामियां चौक मस्जिद, मीरटोला मस्जिद, अलीनगर व मछली मार्केट मस्जिद सहित अन्य जगहों पर नमाज अदा की जायेगी। बकरीद को लेकर मंगलवार की सुबह से ही बाजारों में जमकर खरीददारी की जा रही है। नये कपड़े व नमाज अदा करने के लिए नई टोपी सहित अन्य साम्रगी की लोगों ने खरीददारी की। खासकर बकरीद को लेकर जगह-जगह लगाई गई सेवई की दुकान पर भी अच्छी खासी भीड़ जुटी रही। हालांकि बकरीद में बकरे की कुर्बानी देने की प्रथा है। इसके लिए सभी घरों में बकरे की खरीददारी की गई है। नमाज अदा करने के बाद बकरे की कुर्बानी दी जाएगी।

फर्ज ए कुर्बान का दिन है बकरीद : इस्लाम धर्म के अनुसार इस दिन सभी लोग खुदा के सामने सबसे करीबी को कुर्बान करते है। बकरीद को फर्ज एक कुर्बान का दिन भी भी कहा जाता है। मीरटोला मस्जिद के इमाम ने बताया कि अल्लाह ने अपने बंदे हजरत इब्राहीम से परीक्षा ली थी। अल्लाह ने हजरत को सबसे प्रिय वस्तु की कुर्बानी देने को कहा तब हजरत इब्राहीम ने अल्लाह को प्रसन्न करने के लिए अपनी आंखों पर काली पट्टी बांध अपने प्रिय पुत्र को कुर्बानी दे दी लेकिन जब हजरत ने आंखों पर से पट्टी हटाई तो देखा कि उसका पुत्र भलाचंगा खड़ा है और उसके जगह एक बकरे मरा हुआ पाया। तब से बकरे की कुर्बानी देने की प्रथा निरंतर जारी है।

जानकारी अनुसार बकरे को घर में पालकर कुर्बान करने के बाद उसके मांस को एक तिहाई हिस्सा खुदा को, एक तिहाई घरवाले व परिजनों को तथा एक तिहाई गरीबों में बांटने की भी रिवाज है।

यहां इस समय में पढ़ी जाएगी नमाज :

सहरसा बस्ती पोखर ईदगाह - 8.15 बजे

इस्लामियां चौक मस्जिद व मदरसा - 8.00

सुबेदारी टोला ईदगाह - 8.00 बजे

मीर टोला मस्जिद - 7.30 बजे

अलीनगर मस्जिद - 7.15 बजे

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें