ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सहरसापतरघट में लोडेड मास्केट के साथ बदमाश गिरफ्तार

पतरघट में लोडेड मास्केट के साथ बदमाश गिरफ्तार

पतरघट | एक संवाददाता पतरघट पुलिस ने रविवार की शाम विशेष छापेमारी कर गोलमा

पतरघट में लोडेड मास्केट के साथ बदमाश गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,सहरसाTue, 26 Jan 2021 03:24 AM
ऐप पर पढ़ें

पतरघट | एक संवाददाता

पतरघट पुलिस ने रविवार की शाम विशेष छापेमारी कर गोलमा पश्चिमी पंचायत के बहियार मे लोडेड मॉस्केट के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर ओपी अध्यक्ष अजीत कुमार के नेतृत्व में सअनि हरिशंकर चौधरी द्वारा पुलिस बल के साथ गोलमा पश्चिमी पंचायत के फोरसाहा बहियार में मछली मार रहे गोलमा निवासी संतोष कुमार सिंह उर्फ नुनु सिंह उर्फ गनोरी सिंह को एक लोडेड मॉस्केट साथ गिरफ्तार किया। 18 जनवरी को गोलमा पश्चिमी पंचायत के पंचायत भवन के पास फायर कर भाग रहे एक व्यक्ति को गोलमा पश्चिमी निवासी नीरज कुमार सिंह को पतरघट पुलिस द्वारा एक खाली खोखा के साथ गिरफ्तार किया गया था। उसी मामले में यह नामजद था। ओपी अध्यक्ष अजीत ने कहाअबैध हथियार बरामदगी में रिपोर्ट दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही हैं। ओपी अध्यक्ष ने कहा कि बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें