सड़क हादसा में महिला सहित दो जख्मी

हिन्दुस्तान, सहरसा
Follow us on Google News
share

सलखुआ में माठा मोड़ के समीप सड़क हादसे में एक महिला और एक युवक घायल हुए हैं। घायलों की पहचान रूपेश कुमार और अल्बेलिया देवी के रूप में हुई है। गंभीर हालत में महिला को सदर अस्पताल सहरसा रेफर किया गया। आरोपी बाइक सवार घटना के बाद फरार हो गया।

सड़क हादसा में महिला सहित दो जख्मी

सलखुआ, एक संवाददाता।थाना क्षेत्र के माठा मोड़ के समीप गुरुवार दोपहर बाद हुए सड़क हादसे में एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान बहुअरवा वार्ड-9 निवासी रूपेश कुमार तथा कोपरिया गांव निवासी अल्बेलिया देवी के रूप में हुई है। दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सलखुआ अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला की हालत गंभीर देख उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा रेफर कर दिया गया। बताया गया कि रूपेश कुमार अपनी फुआ अल्बेलिया देवी को बाइक से महादेवमठ स्थित रिश्तेदार के यहां ले जा रहे थे।

इसी दौरान माठा मोड़ के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी बाइक सवार मौके से फरार हो गया। ड्यूटी पर तैनात डॉ सुलेमान ने बताया कि दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।