जालंधर में सड़क हादसे में मजदूर की मौत

Apr 07, 2026 01:33 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सहरसा
share

सिमरी बख्तियारपुर के बरसम गांव के पप्पू कुमार राम (40) की पंजाब के जालंधर में सड़क हादसे में मौत हो गई। वह मजदूरी के लिए जालंधर गए थे और टाइल्स लगाने का काम कर रहे थे। हादसे के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा है।

जालंधर में सड़क हादसे में मजदूर की मौत

सिमरी बख्तियारपुर, एक प्रतिनिधि। बलवाहाट थाना क्षेत्र के खजूरी पंचायत अंतर्गत बरसम गांव निवासी पप्पू कुमार राम (40) की पंजाब के जालंधर में सड़क हादसे में मौत हो जाने से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक लीलनन्द राम के पुत्र थे और परिवार के भरण-पोषण के लिए मजदूरी करने बाहर गए थे। बताया जाता है कि पप्पू कुमार राम करीब 15 दिन पूर्व ही काम की तलाश में जालंधर पहुंचे थे, जहां वह टाइल्स लगाने का काम कर रहे थे। रविवार की देर शाम काम समाप्त कर वह अपने ठिकाने पर लौटे। इसी दौरान उन्होंने अपने एक साथी को खाना बनाने के लिए कहा और खुद सब्जी लाने के लिए बाहर निकले।

रास्ते में ही अज्ञात3 वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बरसम गांव में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी बबिता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।।पप्पू कुमार राम अपने पीछे चार वर्षीय पुत्र निखिल कुमार तथा छह वर्षीय सृष्टि कुमारी और चार वर्षीय स्वीटी कुमारी को छोड़ गए हैं। उनके असामयिक निधन से परिवार के सामने आर्थिक संकट भी गहरा गया है। इधर जदयू के जिला उपाध्यक्ष अमरेंद्र यादव ने पंजाब सरकार से मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने प्रवासी मजदूरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर जोर दिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।