रेलवे ट्रैक पार करने की मजबूरी, समाधान की मांग

Newswrap हिन्दुस्तान, सहरसा
share

सहरसा के पोलिटेक्निक ढाला पश्चिम में आवागमन संकट को लेकर स्थानीय निवासियों की बैठक हुई। बैठक में नागरिकों ने रेलवे ट्रैक पार करने की मजबूरी और सुरक्षा के खतरे की चिंता व्यक्त की। कोशी विकास संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष ने प्रशासन से वैकल्पिक मार्ग की मांग की और आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया।

रेलवे ट्रैक पार करने की मजबूरी, समाधान की मांग

सहरसा। शहर के पोलिटेक्निक ढाला पश्चिम, संतनगर में आवागमन संकट को लेकर स्थानीय निवासियों की अहम बैठक हुई। कोशी विकास संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष विनोद कुमार झा के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। नागरिकों ने बताया कि सुरक्षित मार्ग के अभाव में रोजाना रेलवे ट्रैक पार करना उनकी मजबूरी है, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई गई। निरीक्षण के बाद झा ने इसे जीवन के अधिकार से जुड़ा मुद्दा बताते हुए प्रशासन से शीघ्र वैकल्पिक मार्ग देने की मांग की। बैठक में जिला पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपने और आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।