मानवता में एकजूटता की भावना को व्यवहार में लाना जरूरी

हिन्दुस्तान, सहरसा
Follow us on Google News
share

सहरसा में रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। चेयरमेन डा अबुल कलाम ने झंडोत्तोलन किया। सिविल सर्जन एवं अन्य सदस्यों ने सर हेनरी डयूनान्ट को पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में मानवता में एकजूटता की भावना पर चर्चा की गई। भवन को नीली बल्बों से सजाया गया और ग्लूकोजयुक्त पानी का वितरण किया गया।

मानवता में एकजूटता की भावना को व्यवहार में लाना जरूरी

सहरसा, हिन्दुस्तान संवाददाता। रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर सहरसा रेड क्रॉस सोसाईटी के द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। रेड काॅस प्रागंण में चेयरमेन डा अबुल कलाम के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। जिसके बाद रेड क्रॉस सोसाईटी सभागार में सिविल सर्जन, प्रबंधन समिति सदस्यगण, आजीवन सदस्यगण एवं भोलेन्टियरों के द्वारा रेड क्रॉस के संस्थापक सर हेनरी डयूनान्ट के तेलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया। कार्यक्रम मे हेड क्वार्टर, नई-दिल्ली के द्वारा प्रसारित की गई । मानवता में एकजूटता पर उपस्थित आजीवन सदस्यों एवं भोलेन्टियरों के बीच चर्चा की गई। डा राज नारायण प्रसाद, सिविल सर्जन एवं मो एच एम हुसैन, युनिसेफ ने कहा कि हमसभी लोगो को मानवता में एकजूटता की भावना को अपने व्यवहार में लाना चाहिए।

कार्यक्रम की जानकारी

चेयरमेन ने विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर रेड क्रॉस के संस्थापक सर हेनरी डयूनान्ट की जीवन की विस्तृत जानकारी दी कि कैसे उन्होने मानवता की निःस्वार्थ सेवा के लिए लोगो को उत्प्रेरित करते हुए रेड क्रॉस सोसाईटी की स्थापना की।

सिद्धांतों पर चर्चा

कोषाध्यक्ष डा रामजी प्रसाद एवं डा रेणू सिंह, भूतपूर्व प्राचार्या ने अभी के हालातो को देखते हुए मानवता में एकजूटता के लिए एकता, स्वतंत्रता, पारदर्शिता, तटस्था आदि के सिद्धान्तों को सर हेनरी डयूनान्ट के जीवन के साथ जोड़ते हुए उपस्थित लोगो को उत्प्रेरित करते हुए विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम में उपस्थित लोग

कार्यक्रम में डा खुर्शीद आलम, डा बबन कुमार सिंह, किशोर कुमार, मो मकसूद आलम, सलाहुद्धीन, फिरोज आलम, रहमान आलम, भोलेन्टिर मो मोती, भूपेन्द्र मुखिया, अनिता कुमारी, दीपक कुमार, मुरारी प्रसाद, प्रेम कुमार उपाध्याय, दिलीप विश्वकर्मा उपस्थित थे।

सजावट और वितरण

नीली बल्बों झालरों से सजाया : रेड क्रॉस दिवस पर रेड क्रॉस भवन को भव्य रूप से आकर्षक बनाने हेतू भवन को नीली बल्बों झालरों से सजाया गया तथा इस भीषण गर्मी से निजात दिलाने हेतू ग्लूकोजयुक्त पेयजल का स्टॉल रेड क्रॉस के सामने लगाकर राहगीरों के बीच ग्लूकोजयुक्त पानी का वितरण किया गया।

सामान्य प्रश्न

रेड क्रॉस दिवस कब मनाया गया?
रेड क्रॉस दिवस का कार्यक्रम सहरसा में आयोजित किया गया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।