रेल क्षेत्र के अतिक्रमणकारी किए गए चिन्हित

Newswrap हिन्दुस्तान, सहरसा
share

सहरसा स्टेशन से सब्जी मंडी तक रेलवे अधिकारियों ने 54 अतिक्रमणकारियों को चिन्हित किया है, जो रेलवे की जमीन पर अवैध रूप से दुकानदारी कर रहे थे। डीआरएम ज्योतिप्रकाश मिश्रा के निर्देश पर सोमवार को अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई। अतिक्रमणकारियों को खुद से कब्जा हटाने के लिए कहा गया है।

रेल क्षेत्र के अतिक्रमणकारी किए गए चिन्हित

सहरसा, निज प्रतिनिधि। सहरसा स्टेशन से लेकर सब्जी मंडी तक रेल क्षेत्र में अतिक्रमण जमाने वालों को चिन्हित किया गया है। रेलवे के विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा की गई जांच में 54 अतिक्रमणकारी चिन्हित किए गए हैं, जिसके द्वारा रेलवे की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर दुकानदारी चलाई जा रही। समस्तीपुर मंडल के डीआरएम ज्योतिप्रकाश मिश्रा के निर्देश पर अधिकारियों ने अतिक्रमणकारी वेंडरों और दुकानदारों को चिन्हित करने के लिए सोमवार को अभियान चलाया। इस दौरान अतिक्रमणकारियों का नाम लिखा गया। खुद से अतिक्रमण हटा लेने की सलाह के साथ उन्हें चेतावनी दी गई कि खुद से कब्जा मुक्त नहीं करेंगे तो कार्रवाई करते उन्हें हटाया जाएगा।

चलाए गए अभियान में सीनियर डीएमओ डॉ. अनिल कुमार, एडीईएन डॉ. अनिल कुमार, स्टेशन अधीक्षक सुभाषचन्द्र झा, आईओडब्ल्यू मनोज कुमार साह, आरपीएफ इंस्पेक्टर धनंजय कुमार, सीएचएआई पुष्पक कुमार सहित अन्य थे। इस दौरान यत्र तत्र गंदगी नहीं फैलाने के लिए भी लोगों को जागरूक किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।