रेलवे से जनरल टिकट बुकिंग पर मिलेगी छूट

Dec 31, 2025 12:58 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सहरसा
share

सहरसा में, रेलवन मोबाइल एप पर अनारक्षित टिकट बुकिंग पर 14 जनवरी से 14 जुलाई 2026 तक 3 प्रतिशत छूट मिलेगी। यह छूट डिजिटल भुगतान के माध्यम से उपलब्ध होगी। रेलवे का उद्देश्य यात्रियों को डिजिटल टिकट खरीदने के लिए प्रोत्साहित करना है, जिससे नकद लेनदेन कम होगा और सुविधा बढ़ेगी।

रेलवे से जनरल टिकट बुकिंग पर मिलेगी छूट

सहरसा, निज प्रतिनिधि। रेलवन मोबाइल एप के जरिए अनारक्षित टिकट बुकिंग पर 3 प्रतिशत की छूट मिलेगी। यह छूट 14 जनवरी से 14 जुलाई 2026 तक लागू रहेगी। आर-वालेट को छोड़कर रेलवन एप पर उपलब्ध डिजिटल भुगतान जैसे यूपीआई, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग से अनारक्षित टिकट बुक कर यात्री छूट का लाभ ले सकते हैं। डिजिटल टिकटिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रेलवे ने यह पहल की है। पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने कहा कि रेलवन ऐप पर किसी भी माध्यम से डिजिटल भुगतान के जरिए अनारक्षित टिकट बुक करने पर यात्रियों को 3 प्रतिशत कैशबैक का लाभ मिलेगा।

इस कदम का उद्देश्य यात्रियों को डिजिटल टिकट खरीदने के लिए प्रोत्साहित करना और नकद लेनदेन को कम करना है। इस योजना से डिजिटल टिकटिंग को व्यापक बढ़ावा मिलेगा और यात्रियों को अधिक सुविधा प्राप्त होगी। रेलवन एप एक ही मंच पर आरक्षित, अनारक्षित और प्लेटफॉर्म टिकट की बुकिंग, ट्रेन का लाइव लोकेशन, पीएनआर स्टेटस, कोच पोजिशन, भोजन बुकिंग, शिकायत या सुझाव, पार्सल ट्रैकिंग जैसी सुविधाएं प्रदान करता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।