रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी
सहरसा में नौकरी देने के नाम पर एक व्यक्ति ने करोड़ों रुपये की ठगी की है। फर्जी पैनल लिस्ट और ज्वाइनिंग लेटर के जरिए तीन लोगों से एक करोड़ चार लाख रुपये ठगे गए। पीड़ितों ने सदर थाना में आवेदन दिया है और जांच चल रही है।

सहरसा, नगर संवाददाता। फर्जी पैनल लिस्ट, फर्जी ज्वाइनिंग लेटर, फर्जी वेलकम लेटर के माध्यम से एक व्यक्ति द्वारा रेलवे में नौकरी देने के नाम पर करोड़ों रूपये ठगी का मामला सामने आया है। फिलहाल ठगी का शिकार बने कुछ हीं लोग सामने आये हैं। जिनमें तीन लोगों द्वारा सदर थाना में आवेदन दिया गया है। आवेदन देने वाले तीन लोगों से हीं करीब एक करोड़ रुपये ठगी कर लिया गया। सौरबाजार निवासी आलोक झा से 38 लाख रूपये, बनगांव निवासी प्रमोद झा से 30 लाख रूपये और सदर थाना निवासी बलराम जाखड से 36 लाख मिलाकर 1 करोड़ एक करोड़ चार लाख रूपये ठगी कर लिया गया।
तीनों ने सदर थाना में आवेदन देकर बताया कि सिमराहा निवासी एक व्यक्ति परिवार साथ ठगी में शामिल है ।पीड़ित लोगों ने बताया कि करीब सौ लोगों को रेलवे का फर्जी कागज दिखाया जाता है। फोन पर कथित रूप से डीआरएम सहित अन्य वरीय पदाधिकारियों बातचीत भी कराया जाता है । जिसके कारण पीड़ित लोगों को विश्वास हो गया की सब कुछ सही है और इसी वजह से सभी झांसे में आ गए ।पीड़ित लोगों ने बताया कि वे लोग करीब दो साल से परेशान है। पीड़ित लोगों ने बताया कि रूपये आनलाइन, नगद, चेक के माध्यम से, बंधन बैंक और एसबीआई खाते में भी जमा करवाया गया। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान अन्य सबूत भी उपलब्ध करा दिया जाएगा। सदर थाना अजय कुमार पासवान ने बताया कि आवेदन मिला है। कुछ जानकारी सुधार कर आवेदन देने के लिए कहा गया है ।जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


