सहरसा से भागलपुर एक और चल सकती स्पेशल ट्रेन

हिन्दुस्तान, सहरसा
Follow us on Google News
share

रेलवे सहरसा से भागलपुर के लिए एक और स्पेशल ट्रेन चलाने पर विचार कर रहा है। फिजिबिलिटी का मूल्यांकन किया जा रहा है। विक्रमशिला सेतु के टूटने के कारण भंग सड़क संपर्क को देखते हुए, 7 से 31 मई तक एक विशेष ट्रेन चलाई जाएगी। इससे लोगों को आवागमन में सुविधा होगी।

सहरसा से भागलपुर एक और चल सकती स्पेशल ट्रेन

सहरसा, निज प्रतिनिधि। सहरसा से भागलपुर के लिए एक और स्पेशल ट्रेन चलाने पर रेलवे विचार कर रहा है। सहरसा-भागलपुर अप डाउन स्पेशल ट्रेन चलाने के लिए फिजिबिलिटी देखी जा रही है। परिचालन, कमर्शियल(वाणिज्यिक) और अवसंरचनात्मक पहलुओं के दृष्टिकोण से मूल्यांकन किया जा रहा है। पूर्व रेलवे के मालदा डिवीजन के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कार्तिक सिंह ने जारी पत्र में कहा है कि विक्रमशिला सेतु के टूटने से भंग सड़क संपर्क को देखते सहरसा से भागलपुर के लिए एक और स्पेशल ट्रेन चलाने को लेकर फिजिबिलिटी देखी जा रही है। उन्होंने कहा कि भंग सड़क संपर्क को देखते रेलवे सरायगढ़ से देवघर तक स्पेशल ट्रेन सहरसा, भागलपुर होकर चला रही है।

जिसका परिचालन 7 मई से 31 मई तक निर्धारित है।ट्रेन चली तो आवागमन में होगी सुविधा: कोसी प्रमंडलीय मुख्यालय के जिले सहरसा से भागलपुर के लिए स्पेशल ट्रेन चली तो लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। भागलपुर सहित अंग क्षेत्र के अन्य जिलों तक पहुंचने का बेहतर विकल्प बनेगा। सहरसा के थोक किराना व्यवसायी दीपक भीमसारिया, एक्सरे सेंटर के प्रोपराइटर शंभु उपाध्याय और कपड़ा विक्रेता आश्रम तिवारी ने कहा कि सहरसा कोसी प्रमंडलीय मुख्यालय है। यहां से भागलपुर के लिए नियमित रूप से प्रतिदिन स्थायी ट्रेन की सुविधा दी जाय। जिससे सिल्क सिटी पहुंचने में आसानी हो।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।