ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सहरसादो साल में भी नहीं बनी पक्की नाली

दो साल में भी नहीं बनी पक्की नाली

दो साल से अधिक समय बीत गये लेकिन वार्ड नंबर पांच के सराही मोड़ में कच्ची नाली की जगह पक्की नाली का निर्माण नहीं हो पाया। नगर परिषद की उदासीनता से लोग परेशान हैं। जगह-जगह कच्ची नाली में गंदा पानी जमा...

दो साल में भी नहीं बनी पक्की नाली
हिन्दुस्तान टीम,सहरसाThu, 31 Jan 2019 10:33 PM
ऐप पर पढ़ें

दो साल से अधिक समय बीत गये लेकिन वार्ड नंबर पांच के सराही मोड़ में कच्ची नाली की जगह पक्की नाली का निर्माण नहीं हो पाया। नगर परिषद की उदासीनता से लोग परेशान हैं। जगह-जगह कच्ची नाली में गंदा पानी जमा है। पानी का बहाव नहीं हो पाता।

मालूम हो कि शहर में जलजमाव की समस्याओं से तत्काल निजात दिलाने के लिए दो वर्ष पूर्व विभिन्न वार्डों में कच्ची नाली की खुदाई की गई। इसके बाद पक्की नाली निर्माण की योजना बनी। लेकिन योजना जमीन पर नहीं उतर सकी। स्थानीय लोगों ने बताया कि जिला प्रशासन के अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि जल्द ही पक्की नाली का निर्माण किया जाएगा।

कच्ची नाली खतरनाक : सराही मोड़ के समीप बनायी गयी कच्ची नाली खतरनाक है। नाली खुली रहने से कई लोग इसमें गिर चुके हैं। लोगों ने मजबूरी में बांस की चचरी बनाकर नाली पर रख घर आते-जाते हैं।

पक्की नाली बनाने की मांग : सराही मोड़ से हरि निवास मोड़ तक बनी कच्ची नाली को पक्की नाली बनाने या फिर कच्ची नाली को बंद करने की मांग स्थानीय लोगों ने की है। राजीव पांडेय, पिंकु वर्मा, गुड्डू ठाकुर, सिंटू झा सहित अन्य ने बताया कि पीसीसी ढलाई सड़क के किनारे बनी इस कच्ची नाली पर चचरी डालकर आवागमन कर रहे हैं।

इधर सदर अस्पताल परिसर में पानी निकासी को लेकर बनायी गयी कच्ची नाली अब बेकार हो गयी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें