Protests Erupt Against Vaishali Express Extension to Lalitgram Amid Public Outcry वैशाली एक्सप्रेस विस्तार दवाब का विरोध शुरू, Saharsa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSaharsa NewsProtests Erupt Against Vaishali Express Extension to Lalitgram Amid Public Outcry

वैशाली एक्सप्रेस विस्तार दवाब का विरोध शुरू

सहरसा में वैशाली एक्सप्रेस का ललितग्राम तक विस्तार होने पर लोग विरोध कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर पीएमओ और रेलवे अधिकारियों को टैग करते हुए लोग अपनी नाराजगी जता रहे हैं। उनका कहना है कि सहरसा की ट्रेनों...

Newswrap हिन्दुस्तान, सहरसाSun, 21 Sep 2025 02:41 AM
share Share
Follow Us on
वैशाली एक्सप्रेस विस्तार दवाब का विरोध शुरू

सहरसा, निज प्रतिनिधि। देश की राजधानी दिल्ली के लिए रोज चलने वाली इकलौती ट्रेन वैशाली एक्सप्रेस का ललितग्राम तक विस्तार को लेकर बनाए जा रहे दवाब का विरोध शुरू हो गया है। सोशल मीडिया एक्स पर यह मामला लगातार ट्रेंड कर रहा है। लोग एक्स पर पीएमओ, रेल मंत्री और रेलवे के अधिकारियों को टैग करते अपना-अपना आक्रोश जता रहे हैं। लोगों का कहना है कि सुपौल और झंझारपुर के सांसद नई ट्रेन मांगने की बजाय सहरसा की हर ट्रेनों का विस्तार मांगते हैं। सहरसा जिले के लोगों की परेशानी को नजरअंदाज करते यहां की अच्छी ट्रेनों का ललितग्राम तक विस्तार करते उसे बर्बाद किया जा रहा है।

इसका उदाहरण मात्र चार घंटे में सहरसा से राज्य की राजधानी पहुंचाने वाली राज्यरानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस है। जिसका 19 सितंबर से ललितग्राम तक विस्तार के बाद से वह रोजाना एक से डेढ़ घंटे लेट पहुंचती है। लोगों में खासा आक्रोश इस बात को लेकर भी है कि सहरसा से देश की राजधानी दिल्ली के लिए रोज चलने वाली एकमात्र ट्रेन वैशाली एक्सप्रेस का विस्तार किया जा रहा है। इस ट्रेन का विस्तार किया गया तो इसमें जगह मिलना और भी मुश्किल हो जाएगा। मृत्युंजय और मानस ने एक्स पर लिखा है कि सुपौल व झंझारपुर के सांसद को सहरसा की ट्रेनों का ही विस्तार चाहिए, उन्हें नई ट्रेन मांगने से परहेज है। नई ट्रेन चलेगी तो उससे सहरसा के लोगों का भी सफर आसान हो जाएगा। लंबी दूरी की दो ट्रेनें रहने पर कन्फर्म सीट के लिए मारामारी कम होगी। कुणाल ने लिखा है कि वैशाली एक्सप्रेस का विस्तार हुआ तो लोग आंदोलन करने को मजबूर होंगे। अंकित यादव ने लिखा है कि वैशाली एक्सप्रेस प्रीमियम ट्रेन है इसे बिना सुविधा वाले स्टेशन तक करके यात्री सुविधाओं को मजाक नहीं बनाए। एमके वत्स ने कहा कि ललितग्राम विस्तार बाद राज्यरानी बर्बाद हुई अब वैशाली एक्सप्रेस को विस्तार देकर बर्बाद करने की तैयारी में जनप्रतिनिधि, रेल मंत्री और रेलवे अधिकारी लगे हुए हैं। निखिल राज ने कहा कि सहरसा के साथ भेदभाव किया जाना बंद हो। रजनीश सिन्हा ने कहा कि रेलवे के अधिकारी सहरसा में जगह का बहाना बना महत्वपूर्ण ट्रेनों का विस्तार करते हैं। सुमित कुमार ने कहा कि सहरसा के जनप्रतिनिधियों को भी इसके लिए आवाज उठाना चाहिए। वैशाली एक्सप्रेस का विस्तार होगा तो आगामी चुनाव में वोट का बहिष्कार करेंगे। विस्तार साथ राज्यरानी से छीना सुपरफास्ट का दर्जा: सहरसा-पटना राज्यरानी का ललितग्राम विस्तार किए जाने के बाद सुपरफास्ट ट्रेन का दर्जा छीन लिया गया है। अब यह ललितग्राम-पटना के बीच एक्सप्रेस ट्रेन बनकर चलने लगी है। वहीं चार घंटे की बजाय सफर में डेढ़ से पौने दो घंटे लेट होने लगी है। सुपरफास्ट का दर्जा छीनने के बाद इसका ट्रेन किराया एक्सप्रेस का होकर जनरल टिकट में 15 रुपए घट गया है। आरक्षित टिकट में 55 रुपए सुपरफास्ट का शुल्क घट गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।