Protests End as BDO and CO Assure Action on Demands in Purikh Panchayat वार्ड सदस्य का आमरण अनशन आश्वासन के पांचवें दिन बाद समाप्त, Saharsa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSaharsa NewsProtests End as BDO and CO Assure Action on Demands in Purikh Panchayat

वार्ड सदस्य का आमरण अनशन आश्वासन के पांचवें दिन बाद समाप्त

पुरीख पंचायत के वार्ड सदस्यों ने उपमुखिया पर अविश्वास प्रस्ताव लगाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर आमरण अनशन किया। बीडीओ और सीओ के आश्वासन के बाद अनशन समाप्त हुआ। अनशनकारियों को जूस पिलाकर उनका अनशन...

Newswrap हिन्दुस्तान, सहरसाTue, 31 Dec 2024 12:55 AM
share Share
Follow Us on
वार्ड सदस्य का आमरण अनशन आश्वासन के पांचवें दिन बाद समाप्त

सत्तर कटैया। एक संवाददाता। पुरीख पंचायत के वार्ड सदस्य द्वारा उपमुखिया पर अविश्वास प्रस्ताव लगाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर किया जा रहा आमरण अनशन बीडीओ एवं सीओ के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। बीडीओ रोहित कुमार साह, सीओ शिखा सिंह, पंचगछिया पीएचसी प्रभारी डा. दिलीप कुमार मंडल, प्रमुख प्रतिनिधि संजय कुमार एवं पूर्व उपप्रमुख सह पैक्स अध्यक्ष अरबिन्द यादव ने जूस पिलाकर अनशनकारियों का अनशन तुड़वाया। प्रमुख प्रतिनिधि एवं पूर्व उपप्रमुख के पहल पर अनशनकारी अनशन तोड़ने के लिये तैयार हुये। बीडीओ एवं सीओ ने बताया कि मांगों पर समुचित पहल की जायेगी। मालूम हो कि पुरीख पंचायत के कई वार्ड सदस्य उपमुखिया पर अविश्वास प्रस्ताव लगाने सहित अन्य मांगों को लेकर पांच दिनों से अनशन पर थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।