ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सहरसाकिसान विरोधी नीति का करेंगे विरोध

किसान विरोधी नीति का करेंगे विरोध

स्थानीय बस पड़ाव परिसर में गुरुवार को माकपा कार्यकर्ता का 22वां दो दिवसीय जिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। गणेश प्रसाद सुमन की अध्यक्षता में आयोजित दो दिवसीय खुला अधिवेशन में क्षेत्र के हजारों महिला...

किसान विरोधी नीति का करेंगे विरोध
हिन्दुस्तान टीम,सहरसाThu, 08 Feb 2018 10:32 PM
ऐप पर पढ़ें

स्थानीय बस पड़ाव परिसर में गुरुवार को माकपा कार्यकर्ता का 22वां दो दिवसीय जिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। गणेश प्रसाद सुमन की अध्यक्षता में आयोजित दो दिवसीय खुला अधिवेशन में क्षेत्र के हजारों महिला पुरुष कार्यकर्ता शामिल थे। राज्य सचिव अवधेश कुमार ने कहा कि केंद्र की मोदी के द्वारा चुनाव के दौरान किये गये एक भी वादा पूरा नही किया गया है। यह किसान मजदूर विरोधी सरकार है।

उन्होंने कहा कि जन विरोधी एवं सांप्रदायिक नीतियों के कारण देश का जनतंत्र, धर्म निरपेक्ष विरासत, समाजिक सदभाव, न्यायपालिका की स्वायत्तता खतरे में है। पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह ने कहा कि देसी विदेशी पूंजीपतियो के हित में श्रम कानून मे संसोधन कर मजदूरों के अधिकार पर हमला किया जा रहा है। अधिवेशन को भाकपा राज्य नेत्री रामपरी देवी, राज्य सचिव बिनोद कुमार, रणधीर यादव, इन्द्रदेव प्र इन्द्रू, असफाक आलम, सुतिमलाल विश्वास, गुरु देव शर्मा, विजय झा, रूपेश रंजन, शंभू मुर्मू, जवाहर यादव ने सम्बोधित किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें