पीएम की अपील पर पैदल व साइकिल उपयोग पर जोर

Newswrap हिन्दुस्तान, सहरसा
share

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद, सहरसा में नगर निगम मेयर ने अपने आवास से कार्यालय पैदल यात्रा की और आयुक्त ने साइकिल का उपयोग किया। यह पहल पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए है, जिसमें निजी वाहनों का उपयोग कम करना शामिल है। मेयर ने इसे राष्ट्रीय दायित्व बताया।

पीएम की अपील पर पैदल व साइकिल उपयोग पर जोर

सहरसा, नगर संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ईंधन बचाने और पर्यावरण संरक्षण की अपील के बाद देश भर में प्रशासनिक अधिकारियों और नेताओं द्वारा साइकिल के उपयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी कड़ी में पीएम की अपील के बाद सहरसा में भी एक ओर जहां नगर निगम मेयर अपने आवास से निगम कार्यालय पैदल हीं पहुंची। वहीं दूसरी ओर नगर निगम आयुक्त प्रभात कुमार झा भी साइकिल पर सवार होकर नगर निगम कार्यालय पहुंचे।इस पहल का उद्देश्य कम दूरी के लिए निजी वाहनों का उपयोग कम करना और स्वास्थ्य के साथ-साथ पर्यावरण की रक्षा करना है। मेयर बेन प्रिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा राष्ट्रहित में ऊर्जा संरक्षण एवं संसाधनों के संयमित उपयोग को लेकर किये गये आह्वान पर अपने आवास से नगर निगम कार्यालय तक पैदल यात्रा किया ।मेयर

ने कहा कि वैश्विक ऊर्जा संकट एवं पर्यावरणीय चुनौतियों के इस कठिन दौर में पेट्रोल - डीजल जैसे मूल्यवान संसाधनों जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग करना हमसबों का राष्ट्रीय दायित्व है एवं समय की मांग है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।