शिव मंदिरों का किया जा रहा रंगरोगन
सिमरी बख्तियारपुर में महाशिवरात्रि पर्व की तैयारियां तेज हो गई हैं। हटिया गाछी के प्राचीन रामेश्वर नाथ शिव मंदिर में रंग-रोगन और साफ-सफाई का कार्य चल रहा है। महाशिवरात्रि के अवसर पर भव्य शिव बारात और भक्ति-भजन का आयोजन होगा। श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गई है।

सिमरी बख्तियारपुर, निज संवाददाता। सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद क्षेत्र सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में महाशिवरात्रि पर्व को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में नगर परिषद क्षेत्र के हटिया गाछी स्थित प्राचीन रामेश्वर नाथ शिव मंदिर में मंदिर कमेटी की ओर से रंग-रोगन व साफ-सफाई का कार्य शुरू करा दिया गया है। मंदिर परिसर को आकर्षक स्वरूप देने के लिए श्रद्धालुओं एवं समिति सदस्यों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। मंदिर कमेटी से जुड़े धीरज भगत ने बताया कि महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर परंपरागत रूप से भव्य शिव बारात व आकर्षक झांकी निकाली जाएगी, जिसमें नगर व ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
इसके साथ ही शिवभक्तों के लिए महाप्रसाद की विशेष व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने बताया कि महाशिवरात्रि के दिन मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना, रुद्राभिषेक व भक्ति-भजन का आयोजन होगा, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मंदिर कमेटी के सदस्य अभी से तैयारियों में जुटे हुए हैं। तैयारियों में डॉ. उमेश भगत, शंकर भगत, विनोद कुमार भगत, मिथिलेश भगत, वीरेंद्र भगत, उमेश भगत उर्फ टुनटुन, मुकुंद भगत सहित अन्य सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। मंदिर कमेटी ने श्रद्धालुओं से महाशिवरात्रि के अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


