4 लाख 28 हजार 49 बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद िजंदगी की
सहरसा में 16 से 20 दिसंबर तक चलने वाले पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए जागरूकता रैली निकाली गई। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी ने रैली को हरी झंडी दिखाई। अभियान के दौरान 4 लाख 28 हजार 49 बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाएगी। अधिकारियों ने सभी से अपील की कि अपने बच्चों को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलवाएं।

सहरसा, हिटी । जीएनएम स्कूल सहरसा परिसर से शुक्रवार को 16 से 20 दिसंबर तक चलने वाले पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए पोलियो जागरूकता प्रभात फेरी निकाली गई। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी सहरसा डाॅ कुमार विवेकानंद ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया गया। मौके पर जिला स्वास्थ्य प्रबंधक विनय रंजन जीएनएम स्कूल प्राचार्य एवं एएनएम स्कूल प्राचार्या,पीओ यूएनडीपी प्रियरंजन झा ,एसएमसी यूनिसेफ डॉ बंटेश नारायण मेहता ,भीसीसीएस यूएनडीपी मुमताज खालिद,एसएमओ डाॅ आशुतोष कर्ण ,डीसी जेएसाई प्रवीण कुमार ,सीए दिनेश दिनकर, बीएमसी धर्मेंद्र कुमार,एफएम महाराज सहित अन्य मौजूद थे।अधिकारियों ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान पिछले 2024 के नवंबर में चलाया गया था।उसके
बाद पड़ोसी देश में पोलियो के वायरस जिस प्रकार से पनप रहे हैं । उसके संक्रमण के बचाव के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है।अभियान के दौरान सहरसा जिला अंतर्गत 10 प्रखंड एवं शहरी निकाय में कुल अनुमानित 373612 घरों में 809 घर-घर दल भ्रमण करेगी ।इस दौरान 4 लाख 28 हजार 49 बच्चों को दो बूंद की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है।अभियान के दौरान जिला अंतर्गत रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, मुख्य चौक चौराहों पर 96 ट्रांसिट दल लगाया जाएगा जो बाहर से आए हुए सभी जन्म से 5 साल के बच्चों को दो बूंद के खुराक पिलाएगी। अभियान के दौरान 274 पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।अभियान को सफल बनाने के लिए सिविल सर्जन एवं जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी के द्वारा आम जनों से अनुरोध किया गया है कि अपने सभी जन्म से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दो बूंद की खुराक अवश्य पिलवाएं। पांच साल तक के बच्चों को पोलियो दवा पिलाना जरूरी: सिमरी बख्तियारपुर, निज संवाददाता। आगामी पल्स पोलियो अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को एएनएम स्कूल सिमरी बख्तियारपुर द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का नेतृत्व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आशीष कुमार ने किया। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि पोलियो उन्मूलन के लिए पांच वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की खुराक देना अत्यंत आवश्यक है, ताकि क्षेत्र को पोलियो मुक्त बनाया जा सके। विदित हो कि 16 दिसंबर से 20 दिसंबर तक पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने के लिए इस जागरूकता रैली एवं प्रभात फेरी का आयोजन किया गया, ताकि कोई भी बच्चा पोलियो खुराक से वंचित न रह जाए। कार्यक्रम के दौरान अस्पताल प्रबंधक ओमप्रकाश, प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक अभिषेक कुमार, डाटा ऑपरेटर आलम, अस्पताल प्रबंधक अखिलेश कुमार, यूनिसेफ के बीएमसी मिथिलेश कुमार एवं नवीन कुमार सिंह, डब्ल्यूएचओ के एफएम प्रवीण कुमार सहित कई स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। सभी अधिकारियों ने आम जनता से अपील की कि वे पोलियो उन्मूलन अभियान में पूरा सहयोग दें और अपने आसपास के हर बच्चे को “दो बूंद ज़िंदगी की” अवश्य पिलाएँ।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




