अनुशासन व ईमानदारी से करें पुलिस काम

Newswrap हिन्दुस्तान, सहरसा
share

सहरसा में पुलिस अधीक्षक हिमांशु ने नवनियुक्त प्रशिक्षु सिपाहियों को संबोधित किया। उन्होंने कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और ईमानदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। मानवाधिकारों के सम्मान और आमजन के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार की आवश्यकता पर जोर दिया गया। प्रशिक्षुओं को धैर्य और संयम बनाए रखने का निर्देश दिया गया।

अनुशासन व ईमानदारी से करें पुलिस काम

सहरसा, नगर संवाददाता। पुलिस अधीक्षक हिमांशु द्वारा पुलिस केंद्र, सहरसा में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे नवनियुक्त प्रशिक्षु सिपाहियों को संबोधित किया गया। इस दौरान सभी प्रशिक्षुओं को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं ईमानदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया मानवाधिकारों के सम्मान, आमजन के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार एवं संवेदनशीलता बनाए रखने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया। साथ ही प्रशिक्षुओं को निर्देशित किया कि वे किसी भी परिस्थिति में धैर्य एवं संयम बनाए रखें। कानून के दायरे में रहकर निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करें । एसपी ने संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस केन्द्र सहरसा में लाइन-डे अवसर पर कार्यालय कार्य का निष्पादन किया गया।

साथ ही पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों की समस्याओं को सुनकर उनके निराकरण के लिए संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।