छापेमारी में एक अभियुक्त गिरफ्तार
बिहार के थाना पुलिस ने गांवों में छापेमारी करके एक अभियुक्त और एक वारंटी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारों की पहचान रूदल मुखिया और विनय खाँ के रूप में हुई। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया और कानूनी प्रक्रिया पूरी की।

सत्तर कटैया। बिहरा थाना पुलिस ने बुधवार को थाना क्षेत्र के सिहौल गांव में छापेमारी कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान रूदल मुखिया के रूप में हुई है। पुलिस ने हिरासत में लेकर उससे आवश्यक पूछताछ की। बिहरा थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर संजय कुमार सत्यार्थी ने बताया कि कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बनगांव थाना पुलिस ने वारंटी को दबोचाकहरा। बनगांव थाना पुलिस ने मंगलवार की रात पड़री गांव में छापेमारी कर एक वारंटी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार वारंटी की पहचान पड़री निवासी विनय खाँ के रूप में हुई है।
पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी को बुधवार को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर आगे की कार्रवाई के लिए कोर्ट के सुपुर्द कर दिया गया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


