पुलिस टीम पर हमले में 9 नामजद गिरफ्तार, छापेमारी जारी
पतरघट के जम्हरा बिंद टोली में 9 फरवरी को टेम्पो चालक को बंधक बनाए जाने की घटना के बाद पुलिस पर हुए जानलेवा हमले में अब तक 9 नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष शशि कुमार ने बताया कि इस हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल हुए थे। अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

पतरघट, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के जम्हरा बिंद टोली में 9 फरवरी को टेम्पो चालक को बंधक बनाए जाने के बाद उसे छुड़ाने पहुंची पुलिस टीम पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। अब तक कुल 9 नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है, जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। थानाध्यक्ष शशि कुमार ने बताया कि घटना के दिन उनके नेतृत्व में पुलिस टीम बंधक चालक को मुक्त कराने पहुंची थी। इसी दौरान असामाजिक तत्वों ने अचानक हमला कर दिया, जिसमें वे स्वयं सहित तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।
घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर यातायात बाधित कर दिया था। मामले में 44 नामजद और 100 अज्ञात के खिलाफ दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने वार्ड सदस्य नीलम देवी समेत अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बाकी फरार अभियुक्तों की तलाश जारी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


