10 हजार लीटर देसी चुलाई शराब नष्ट
Mar 03, 2026 01:02 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सहरसा
सौरबाजार के गढ़िया गांव में पुलिस ने अवैध देसी चुलाई भट्ठी को ध्वस्त कर लगभग 10 हजार लीटर शराब नष्ट की। गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने मौके से एक दर्जन ड्रम भी जब्त किए। इंस्पेक्टर प्रभाकर भारती ने बताया कि तस्करों की पहचान की जा रही है और कानूनी कार्रवाई जारी है।

सौरबाजार। थाना क्षेत्र के अजगैबा पंचायत अंतर्गत गढ़िया गांव में सोमवार दोपहर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध देसी चुलाई भट्ठी को ध्वस्त कर लगभग 10 हजार लीटर शराब नष्ट कर दी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम पश्चिम दिशा के बहियार में पहुंची, जहां होली में खपाने के उद्देश्य से भारी मात्रा में शराब तैयार की जा रही थी। मौके से एक दर्जन से अधिक ड्रम भी जब्त किए गए। इंस्पेक्टर सह अपर थानाध्यक्ष प्रभाकर भारती ने बताया कि अवैध कारोबार में संलिप्त तस्करों की पहचान की जा रही है तथा आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



