Police Arrest Two Women for Throwing Hot Oil in Patori Market Incident लडकी पर गर्म तेल छिडकने के मामले में दो महिला गिरफ्तार, Saharsa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSaharsa NewsPolice Arrest Two Women for Throwing Hot Oil in Patori Market Incident

लडकी पर गर्म तेल छिडकने के मामले में दो महिला गिरफ्तार

बिहरा थाना पुलिस ने पटोरी बाजार में एक लडकी पर गर्म तेल फेंकने के मामले में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया। पिछले सप्ताह एक पारिवारिक विवाद के दौरान एक युवक ने अपनी चचेरी बहन पर गर्म तेल फेंका था, जिससे...

Newswrap हिन्दुस्तान, सहरसाWed, 17 Sep 2025 03:57 AM
share Share
Follow Us on
लडकी पर गर्म तेल छिडकने के मामले में दो महिला गिरफ्तार

सत्तर कटैया। एक संवाददाता। बिहरा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पटोरी बाजार में छापेमारी कर गत सप्ताह एक लडकी पर गर्म तेल फेंकने सहित अन्य मामले में दो महिला को गिरफ्तार किया। बिहरा थानाध्यक्ष इंसपेक्टर शशि कुमार राणा ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इस मामले के दो आरोपी बाजार में है। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर पटोरी बाजार निवासी हमिदा खातुन एवं रूबी खातुन को गिरफ्तार किया। मालूम हो कि गत सप्ताह पटोरी बाजार में पानी बहाव को लेकर परिवार में आपसी विवाद और गालीगलौज की घटना घटी थी जिसके बाद चचेरे भाई मो. राजा ने अपनी चचेरी बहन गुलाब खातुन के चेहरे पर लोहिया में रखे गर्म तेल फेंक दिया।

इस घटना में गुलाब खातून गंभीर रूप से जख्मी हो गई थी। जख्मी गुलाब को पंचगछिया अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां गंभीर हालत देख उसे सहरसा भर्ती कराया गया था। इस घटना के बाद पीडित पक्ष द्वारा बिहरा थाना में एक रिपोर्ट दर्ज कर मो. राजा सहित अन्य पर आरोप लगाते हुये समुचित कार्रवाई की मांग की गई थी। बिहरा थानाध्यक्ष ने बताया कि इस कांड के मुख्य अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपी को गिरफ्तार किया जायेगा। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार दोनों महिला अभियुक को आवश्यक पुछताछ के बाद न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस घटना के बाद जिले के वरीय अधिकारियों के निर्देश पर छापेमारी अभियान चलाकर गिरफ्तारी अभियान चलाया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।