तीन शराब कारोबारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Apr 08, 2026 12:35 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सहरसा
share

सहरसा, नगर संवाददाता। सदर थाना द्वारा पुलिस ने खगड़िया जिले के परबता थाना क्षेत्र

तीन शराब कारोबारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

सहरसा, नगर संवाददाता। सदर थाना द्वारा पुलिस ने खगड़िया जिले के परबता थाना क्षेत्र के डुमरिया बुजुर्ग निवासी राजीव कुमार व बनमाईटहरी घौडदौड निवासी दीपक कुमार को एक मैजिक वाहन पर 34.500 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में सदर थाना कांड संख्या 366/2026 बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर दोनों अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की सिमरीबख्तियारपुर थाना क्षेत्र के शांति गली निवासी कश्यप कुमार कहरा रमण गैस गोदाम रोड में मो निजाम के कमरे को भाड़ा पर लेकर रूई एवं कपड़ा बिजनेस के आड़ में अंग्रेजी शराब का कारोबार करता है।

रूई में छुपाकर बाहर से शराब मंगवाता है और बिक्री करता है। बरामद अंग्रेजी शराब के संबंध में गिरफ्तार दोनों कारोबारी ने पुलिस को पूछताछ में बताया की वह कश्यप कुमार का स्टाप है ।गाड़ी के संबंध में पुछने पर राजीव कुमार बताया कि यह वाहन मेरा है इसी वाहन से रूई एवं कपड़े के साथ छुपाकर कश्यप कुमार के बतायेनुसार पहुंचाने का कार्य करते है। पुलिस ने मामले में तीन नामजद अभियुक्त बनाया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।