सदर अस्पताल में विश्वास की नींव पर संवाद

Feb 28, 2026 12:45 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सहरसा
share Share
Follow Us on

सहरसा में पिरामल फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यशाला में स्वास्थ्य संस्थान में आपसी समन्वय और विश्वास को सुदृढ़ करने पर जोर दिया गया। विभिन्न स्वास्थ्य कर्मियों ने सकारात्मक ऊर्जा के साथ भाग लिया। विशेषज्ञों ने टीम भावना और पारदर्शिता को विश्वास की आधारशिला बताया। प्रतिभागियों ने विश्वास-आधारित कार्य संस्कृति विकसित करने का संकल्प लिया।

सदर अस्पताल में विश्वास की नींव पर संवाद

सहरसा, हमारे प्रतिनिधि। सदर अस्पताल परिसर में पिरामल फाउंडेशन द्वारा स्टार कार्यशाला के अंतर्गत सहकर्मी अधिगम समुदाय का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य संस्थान में आपसी समन्वय और विश्वास को सुदृढ़ कर व्यवहार परिवर्तन की दिशा में ठोस पहल करना था। कार्यक्रम में अस्पताल के विभिन्न पदों पर कार्यरत टीम सहायक स्वास्थ्य प्रबंधक, सामान्य नर्सिंग कर्मी, चिकित्सक, प्रयोगशाला तकनीशियन, शल्य कक्ष सहायक सहित अन्य कर्मियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। सत्र की शुरुआत प्रेरणादायी चेतना गीत से हुई, जिससे प्रतिभागियों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ। चलचित्र आधारित गतिविधियों के माध्यम से बताया गया कि कार्यस्थल पर विश्वास कैसे बनता और किन कारणों से टूटता है।

विश्वास निर्माण और विश्वास विघटन गतिविधियों में समूहों ने वास्तविक परिस्थितियों पर चर्चा करते हुए अपने अनुभव साझा किए। विशेषज्ञों ने कहा कि अस्पताल जैसे संवेदनशील वातावरण में टीम भावना, पारदर्शिता, समय पर संवाद और परस्पर सम्मान विश्वास की आधारशिला हैं। कार्यशाला में नियमित संवाद, स्पष्ट भूमिका निर्धारण, सकारात्मक प्रतिपुष्टि और सामूहिक निर्णय प्रक्रिया को बेहतर समन्वय का मूल मंत्र बताया गया। समापन पुनरावलोकन सत्र में प्रतिभागियों ने विश्वास - आधारित कार्य संस्कृति विकसित करने का संकल्प लिया। यह पहल स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।