ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सहरसानववर्ष के स्वागत में जुटे लोग, उत्साह चरम पर

नववर्ष के स्वागत में जुटे लोग, उत्साह चरम पर

वर्ष 2020 के स्वागत की तैयारी को लेकर लोगों का उत्साह चरम पर है। लोगों ने अपने-अपने बजट के अनुसार खरीदारी भी कर लिया है। नववर्ष का पौ फटते ही लोगों के जीवन की नये साल की नई उन्नति का सवेरा होगा।...

नववर्ष के स्वागत में जुटे लोग, उत्साह चरम पर
हिन्दुस्तान टीम,सहरसाTue, 31 Dec 2019 11:16 PM
ऐप पर पढ़ें

वर्ष 2020 के स्वागत की तैयारी को लेकर लोगों का उत्साह चरम पर है। लोगों ने अपने-अपने बजट के अनुसार खरीदारी भी कर लिया है। नववर्ष का पौ फटते ही लोगों के जीवन की नये साल की नई उन्नति का सवेरा होगा। इसलिए अधिकांश लोग नववर्ष की सुबह एक दूसरे को शुभकामान देते हैं।

सुबह से ही घरों में पर्व की तरह चहल-पहल शुरू हो जाती है। साफ सुथरे वस्त्र पहनकर लोग मंदिरों में पहुंचकर पूजा पाठ में जुट जाते हैं। वहीं युवाओं की टोली ने पिकनिक की तैयारी शुरू कर दी है। कुहासे व ठंड के बावजूद लोग मंदिरों में जहां पूजा-अर्चना करेंगे वहीं युवाओं के पिकनिक के लिए यह मौसम काफी सुहावना है। कई जगह विभिन्न संगठन व युवकों की टोली द्वारा नववर्ष की पूर्व संध्या पर ही पुराने साल की विदाई व नववर्ष स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

रात के बारह बजते ही आतिशबाजी के बीच विश का दौर शुरू : नववर्ष के स्वागत के तौर तरीके में काफी बदलाव आने लगा है। रात के बारह बजते ही आतिशबाजी की आवाज के बीच हैप्पी न्यू ईयर की शुभकामनाएं व्हाट्सएप, एसएमएस, व मोबाइल से आने लगा।

हालांकि अब सार्वजनिक तौर पर कम ही कोई कार्यक्रम होता है। टीवी पर एक से बढ़कर एक कार्यक्रम देखने सहित व्हाट्सएप व मोबाइल से लोग चिपक जाते हैं। मध्य रात से शुरू होने वाला शुभकामना संदेश से नेट भी कभी कभार फेल हो जाती है। जिससे अधिकांश लोग 31 दिसंबर की शाम से ही शुभकामनाएं देने लगते हैं।

पिकनिक की चल रही तैयारी : कड़ाके का ठंड जारी है। सर्द मौसम में पिकनिक स्पॉट पहुंचकर पिकनिक मनाने की तैयारी जोरों पर है। यहां के लोग शहर के मत्स्यगंधा, संजय गांधी पार्क के अलावा बलुआहा कोसी नदी तट पर पिकनिक मनाने जाते हैं। वहीं गायत्री शक्तिपीठ, महिषी उग्रतारा मंदिर, देवना मंदिर, मठेश्वर धाम मंदिर, नाकूचेश्वर महादेव मंदिर, कारू खिरहरि मंदिर सहित अन्य मंदिरों में पूजा पाठ करते हैं।

कोसी तट बनेगा पिकनिक स्पॉट : नववर्ष का जश्न मनाने के लिए युवाओं की टोली इस बार कोसी तट पर भी पिकनिक मनाने के लिए अपना-अपना पड़ाव डाल दिया है। अभी नदी में पानी कम होने की वजह से जगह-जगह बालू की चहटी पर दिनभर लोग गाजे-बाजे से पिकनिक मनाकर पहला दिन बीताते हैं।

बुधवार होने से मांस, मछली व मुर्गे की होगी अत्यधिक डिमांड : नया साल का पहला दिन बुधवार होने से मांसाहारी लोग मांस मछली व मुर्गा खाना अधिक पसंद करते हैं। अधिक डिमांड को देखते कारोबारियों ने अभी से स्टॉक कर लिया है। मांस विक्रेता तरबेज ने बताया कि बुधवार दिन होने के कारण मांस की अधिक बिक्री होने की संभावना है। हालांकि अन्य कई घरों में नये साल के पहले दिन शुद्ध शाकाहारी भोजन ही बनाया जाता है। पहला दिन मांस मछली खाने से अधिकांश लोग परहेज करते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें