सौहार्द के रंग में मनेगी होली
पतरघट में होली पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने के लिए शांति समिति की बैठक हुई। थानाध्यक्ष शशि कुमार ने क्षेत्र की स्थिति पर चर्चा की और सभी से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि होली के दौरान डीजे बजाना प्रतिबंधित रहेगा और शरारती तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।

पतरघट, एक संवाददाता। आगामी होली पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर गुरुवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता करते थानाध्यक्ष शशि कुमार ने जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों से क्षेत्र की स्थिति की जानकारी ली और सभी से सहयोग की अपील की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि होली के दौरान डीजे बजाना प्रतिबंधित रहेगा। अफवाह फैलाने वालों और शरारती तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी तथा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में विधायक प्रतिनिधि विजय कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह, पूर्व प्रमुख शंभू राय, मुखिया संघ अध्यक्ष रमेश चन्द्र राणा, मुखिया रंजन यादव, पैक्स अध्यक्ष पप्पू यादव, सरपंच विष्णुदेव यादव समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सभी ने शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के साथ पर्व मनाने का भरोसा दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



