ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सहरसापतरघट: राम मंदिर के निर्माण को ले हुई बैठक

पतरघट: राम मंदिर के निर्माण को ले हुई बैठक

पतरघट | एक संवाददाता पतरघट काली स्थान में रविवार को राम मंदिर निर्माण निधि

पतरघट: राम मंदिर के निर्माण को ले हुई बैठक
हिन्दुस्तान टीम,सहरसाMon, 28 Dec 2020 11:56 PM
ऐप पर पढ़ें

पतरघट | एक संवाददाता

पतरघट काली स्थान में रविवार को राम मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान समिति में सहयोग के लिए बैठक आयोजित की गई। आयोजित बैठक में उपस्थित विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं नें अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम मंदिर के नवनिर्माण में आम लोगों से सहयोग मांगा।

विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता एवं रविशेखर सिंह के संचालन में आयोजित बैठक में कमिटी का गठन किया। मौजूद कार्यकर्ताओं नें सर्वसम्मति से सतीश सिंह चिक्कू को अभियान समिति का प्रखंड संयोजक, पवन प्रयाग को सह संयोजक, अमित कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया। विश्व हिंदू परिषद् के राधाकृष्ण त्यागी ने संगठन की मजबूती पर बल दिया। जिला संयोजक सुदीप कुमार सिंह, जिला कोषाध्यक्ष आशीष टिंकू, भाजपा नेता विजय बसंत, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रामदेव साह, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रो. राजवीर कुमार, संजीव कुमार सिंह, सुजीत कुमार झा, शंभू शरण कुमार, उमेश यादव, सहित बजरंग दल एवं विहिप कार्यकत्र्ता मौजूद थें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें