Saharsa News: नगर निगम: अब घर बैठे ही लोग जमा कर सकते हैं होल्डिंग टैक्स

हिन्दुस्तान, सहरसा
Follow us on Google News
share

Saharsa News: सहरसा, नगर निगम ने ऑनलाइन होल्डिंग टैक्स जमा करने की प्रणाली की शुरुआत की है। भारतीय स्टेट बैंक के सहयोग से यह डिजिटल सुविधा शुरू हुई, जिससे नागरिक घर बैठे होल्डिंग टैक्स का भुगतान कर सकते हैं। यह व्यवस्था नागरिकों के समय की बचत करेगी और नगर निगम जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

Saharsa News: नगर निगम: अब घर बैठे ही लोग जमा कर सकते हैं होल्डिंग टैक्स

Saharsa News: सहरसा, निज संवाददाता। अब लोग घर बैठे होल्डिंग टैक्स जमा कर सकते हैं। नगर निगम क्षेत्र में होल्डिंग टैक्स जमा करने की ऑनलाइन व्यवस्था शुरू हुई है। नगर निगम ने भारतीय स्टेट बैंक के सहयोग से इस नई व्यवस्था को शुरू किया है। लोग किसी भी बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड का उपयोग करते होल्डिंग टैक्स राशि ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। चालान जेनरेट करते कैश में भी राशि जमा कर सकते हैं। इसके लिए लोगों को स्मार्टफोन, कम्प्यूटर, लैपटॉप या स्कैनर का सहारा लेना पड़ेगा।

ऑनलाइन प्रणाली का शुभारंभ

शनिवार को सहरसा नगर निगम होल्डिंग टैक्स ऑनलाइन प्रणाली का नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा, एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक राजीव कुमार, मुख्य शाखा प्रबंधक राजेश कुमार सिंह, उप प्रबंधक एकबाल हसन और उप महापौर उमर हयात ने उदघाटन करते शुभारंभ किया। मौके पर नगर आयुक्त ने कहा कि भारतीय स्टेट बैंक के सहयोग से नगर निगम ऑनलाइन होल्डिंग टैक्स भुगतान की व्यवस्था शुरू करते एक और नागरिक सुविधाओं का विस्तार कर रहा है। ई पोर्टल सुरक्षित और सरल डिजिटल माध्यम है, जिसके जरिये लोग घर बैठे ऑनलाइन होल्डिंग टैक्स का भुगतान कर सकते हैं। नगर निगम नागरिक सुविधाओं के आधुनिकीकरण और डिजिटल सुशासन की दिशा में निरंतर अग्रसर है।

नागरिकों के लिए लाभ

एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक ने कहा कि होल्डिंग टैक्स की ऑनलाइन व्यवस्था लोगों के लिए काफी फायदेमंद होगी। लोगों को नगर निगम नहीं जाने की जरूरत पड़ेगी और घर बैठे होल्डिंग टैक्स जमा कर सकेंगे। इसमें बैंक स्तर से जो भी मदद की जरूरत होगी उसे उपलब्ध कराया जाएगा। उप महापौर ने कहा कि होल्डिंग टैक्स की ऑनलाइन व्यवस्था से आम नागरिकों के समय बचेंगे और घर बैठे भुगतान करने की सुविधा मिलेगी। मौजूद वार्ड पार्षद एवं उनके प्रतिनिधि आशीष सिंह, टिंकू नियाज, अकबर, मुकेश झा, राजा मिश्रा, पिंटू सिंह, बिट्टू यादव, छोटू, संतोष भगत, प्रियान्शु, विजय दास, कुंदन ने नगर आयुक्त के कार्यों की प्रशंसा की। कहा कि एक वर्ष के कार्यकाल में उन्होंने नगर निगम के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता दी है। मौके पर कई वार्ड पार्षद प्रतिनिधियों और लोगों ने ऑनलाइन होल्डिंग टैक्स भुगतान भी किया।

सामान्य प्रश्न

ऑनलाइन होल्डिंग टैक्स भुगतान की नई व्यवस्था कब शुरू हुई?
अवह होल्डिंग टैक्स जमा करने की ऑनलाइन व्यवस्था शनिवार को शुरू हुई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।