कालिदास के जीवन से सीखने की जरूरत : प्रधानाचार्य
सहरसा के सर्व नारायण सिंह रामकुमार सिंह महाविद्यालय में 'कालिदास का व्यक्तित्व एवं कृतित्व' विषय पर एकदिवसीय सेमिनार का आयोजन हुआ। प्रधानाचार्य डॉ. अनंत कुमार सिंह ने कालिदास की प्रासंगिकता पर चर्चा की। विभिन्न विद्वानों ने कालिदास के साहित्य, व्यक्तित्व और भारतीय संस्कृति में उनके योगदान पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

सहरसा, हिन्दुस्तान संवाददाता। सर्व नारायण सिंह रामकुमार सिंह महाविद्यालय में सोमवार को संस्कृत विभाग और आइक्यूएसी के संयुक्त तत्वावधान में ‘ कालिदास का व्यक्तित्व एवं कृतित्व’ विषय पर एकदिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते प्रधानाचार्य डॉ. अनंत कुमार सिंह ने कहा कि कालिदास वर्तमान समय में भी जीवंत हैं। डॉ.प्रदीप तिवारी ने कालिदास के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला डॉ. दीप्ती कुमारी ने कालिदास को प्रकृति और प्रेम का कवि माना। डॉ. धर्मव्रत चौधरी ने कहा कि कालिदास की उपमा विश्वप्रसिद्ध है। डॉ.संजीव शंकर सिंह ने कालिदास के साहित्य को ज्ञान का स्रोत माना। डॉ. कुमारी सीमा ने कालिदास को भारतीय संस्कृति का गौरव पुरुष माना।
डॉ. ज्योति ने नागार्जुन की कविता के माध्यम से कालिदास का यथार्थ चित्रण किया। डॉ. कपिल देव पासवान से कालिदास के काव्य भाषा पर चर्चा की। डॉ. रंजय कुमार सिंह ने कालिदास को दार्शनिक पुरुष सिद्ध किया। डॉ. सुभाष कुमार ने कालिदास के विश्वव्यापी भाषिकीय सिद्धांतों को रेखांकित किया। डॉ. आर्य सिन्धु ने कालिदास के काव्य में वर्णित यक्ष -यक्षिणी के विरह प्रसंग को रेखांकित किया। इनके अतिरिक्त डॉ. खुशबू कुमारी, डॉ. कौशल्या, डॉ. मीरा, डॉ. शालिनी, डॉ. रबाब फातिमा, डॉ.साबिया शमीम, डॉ. अजय कुमार ओझा, डॉ. अभयनाथ पाठक,डॉ. राजीव ने भी कालिदास के बारे में अपने विचार प्रकट किए।सर्वप्रथम आदित्य कुमार चौधरी के द्वारा मंगलाचरण प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत हुई. उसके बाद सत्या कुमारी, मिषा कुमारी और जयंती कुमारी के द्वारा स्वागत गान प्रस्तुत किया गया। वाद्ययंत्र के साथ मिथिलेश कुमार और शंकर कुमार संगत कर रहे थे।सेमिनार में शोध आलेख वाचन : सेमिनार में सत्या कुमारी, रितु कुमारी, अंजनी कुमारी, जयंती कुमारी, आदित्य कुमार चौधरी, चमन कुमार, बंधन कुमारी, प्रीति कुमारी, आयुष मिश्रा, राजा कुमार, काजल कुमारी, मधुरानी कुमारी,पूजा कुमारी, अमर कुमार,सुमन कुमार, निक्की कुमारी, रूपम कुमारी, अनु कुमारी, रितु कुमारी, शिवसुंदर कुमार झा ने शोध आलेख का वाचन किया। इस कार्यक्रम में मंच संचालन का कार्य डॉ. प्रदीप तिवारी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. मनोज विद्यासागर ने किया।इस मौके डॉ. हेमंत कुमार,डॉ. रामनरेश पासवान, डॉ. गायत्री कुमारी, डॉ. प्रेमलता, डॉ. रचिता,डॉ. गौरी, डॉ. सुमन स्वराज, डॉ मीरा कुमारी, डॉ. कंचन, डॉ.चांदनी कुमारी, डॉ. सत्यबाला, डॉ.रीना कुमारी, डॉ.ममता कुमारी, डॉ.सुलेखा कुमारी,डॉ.चंदन कुमार, डॉ. अनंत कुमार शर्मा, शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं छात्र -छात्राएं मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


