ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सहरसानौ पुलिस पदाधिकारियों का तबादला

नौ पुलिस पदाधिकारियों का तबादला

जिले के विभिन्न थानों में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारियों का तबादला कर विभिन्न थानों में पदस्थापित किया गया है। एसपी राकेश कुमार ने पतरघट ओपी में पदस्थापित पुसअनि त्रिपुरारी राय, पुलिस केंद्र में...

नौ पुलिस पदाधिकारियों का तबादला
हिन्दुस्तान टीम,सहरसाFri, 12 Jun 2020 10:35 PM
ऐप पर पढ़ें

जिले के विभिन्न थानों में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारियों का तबादला कर विभिन्न थानों में पदस्थापित किया गया है। एसपी राकेश कुमार ने पतरघट ओपी में पदस्थापित पुसअनि त्रिपुरारी राय, पुलिस केंद्र में पदस्थापित पुअनि मनोज कुमार सिंह, पुअनि यदुवंश प्रसाद सिंह को सदर थाना में पदस्थापित किया है।

पुलिस केन्द्र में पदस्थापित पुसअनि दिनेश शर्मा को कनरिया ओपी, कनरिया ओपी में पदस्थापित पुसअनि दिलीप कुमार सिंह को बलवाहाट, बलवाहाट ओपी में पदस्थापित पुसअनि हरेराम यादव को चिडैया ओपी में पदस्थापित किया है। चिडैया ओपी में पदस्थापित पुसअनि अनिल कुमार को जलई ओपी, सदर थाना में प्रतिनियुक्त मनोज कुमार बच्चन को नवहट्टा थाना, सौरबाजार थाना में प्रतिनियुक्त ज्ञानानंद अमरेन्द्र को सौरबाजार थाना, बैजनाथपुर ओपी में पदस्थापित पुसअनि नकुल पासवान को सदर थाना, डरहार ओपी में पदस्थापित पुसअनि पतरिंग पासवान को नवहट्टा थाना, महिला थाना में पदस्थापित पुअनि त्रिलोकी नाथ को डरहार ओपी, सदर थाना में पदस्थापित पुअनि उपेन्द्र प्रसाद को महिला थाना, सौरबाजार थाना में पदस्थापित पुसअनि धर्मेंद्र कुमार को कासनगर ओपी, नवहट्टा थाना में पदस्थापित सअनि मुमताज अंसारी को बसनही थाना में पदस्थापित किया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें