कलश शोभायात्रा के साथ नौ दिवसीय भागवत कथा का शुभारंभ
Feb 10, 2026 01:24 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सहरसा
बनमा ईटहरी प्रखंड के परसबन्नी ठाकुरवारी परिसर में महाशिवरात्रि मेले के अवसर पर नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। ग्रामीणों के सहयोग से भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। शिव बारात महाशिवरात्रि पर निकाली जाएगी और 17 फरवरी को सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोक गायिका उषा यादव प्रस्तुति देंगी।

सिमरी बख्तियारपुर, एक संवाददाता। बनमा ईटहरी प्रखंड के परसबन्नी ठाकुरवारी परिसर में सोमवार को महाशिवरात्रि मेले के अवसर पर नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों के सहयोग से भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। महाशिवरात्रि पर शिव बारात निकाली जाएगी, वहीं 17 फरवरी को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमें लोक गायिका उषा यादव अपनी प्रस्तुति देंगी। आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष घनश्याम यादव सहित कई ग्रामीण जुटे है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


