बदहाल सड़क पर पलटा सब्जी लदा ऑटो

हिन्दुस्तान, सहरसा
Follow us on Google News
share

एनएच 107 के विस्तारीकरण कार्य में धीमी प्रगति के कारण स्थानीय लोगों को रोजाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जर्जर सड़क और गड्ढों के कारण हादसे बढ़ रहे हैं। बारिश ने स्थिति को और बिगाड़ दिया है, जिससे वाहनों और पैदल यात्रियों को परेशानी हो रही है। स्थानीय लोग सड़क मरम्मत की मांग कर रहे हैं।

बदहाल सड़क पर पलटा सब्जी लदा ऑटो

सोनवर्षा राज, संवाद सूत्र। एनएच 107 के विस्तारीकरण कार्य की धीमी रफ्तार आम लोगों के लिए परेशानी का कारण बनती जा रही है। अधूरा निर्माण कार्य और जर्जर सड़क के चलते राहगीरों, वाहन चालकों व स्थानीय लोगों को रोजाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को मनोरी चौक स्थित ओवरब्रिज के अंडरपास सड़क से गुजरने के दौरान सब्जी लदा एक ऑटो असंतुलित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। घटना के बाद मौके पर अफरा- तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद कीचड़मय गड्ढे में पलटे ऑटो को बाहर निकाला गया। मौजूद लोगों ने बताया कि सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढे, कीचड़ और ऊबड़-खाबड़ रास्ते के कारण आए दिन छोटे-बड़े हादसे होते रहते हैं।

लगातार बारिश से सड़क दलदल में तब्दील हो गई है। जगह-जगह जलजमाव और फिसलन के कारण दोपहिया, तीनपहिया वाहन चालकों, पैदल यात्रियों और स्कूली बच्चों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने जल्द सड़क मरम्मत की मांग की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।