डिग्री कॉलेज में प्राचार्या ने दिया योगदान
सत्तर कटैया के पंचगछिया गांव स्थित राजकीय डिग्री महाविद्यालय में नई प्राचार्य डा. इन्दु कुमारी का भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। मुखिया रौशन कुमार सिंह ने उन्हें सम्मानित किया। प्राचार्य ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता सुधारना उनकी प्राथमिकता होगी। नए सत्र में छह विषयों में नामांकन शुरू होगा।

सत्तर कटैया, एक संवाददाता। पंचगछिया गांव स्थित राजकीय डिग्री महाविद्यालय सत्तर कटैया में नई प्राचार्य डा. इन्दु कुमारी के आगमन पर भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। मुखिया रौशन कुमार सिंह ने पाग, चादर एवं बुके देकर उनका सम्मान किया। उन्होंने कहा कि गांव में महाविद्यालय खुलने से बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। कार्यक्रम में बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। प्राचार्य ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता सुधारना उनकी प्राथमिकता होगी। नए सत्र में छह विषयों में नामांकन शुरू होगा। मौके पर शिक्षक, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


