एयरपोर्ट की तरह स्टेशनों पर खुलेंगे बड़े फूड ब्रांड आउटलेट्स

Newswrap हिन्दुस्तान, सहरसा
share

समस्तीपुर मंडल रेलवे प्रशासन ने प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर बड़े फूड ब्रांड आउटलेट्स खोलने की योजना बनाई है। सहरसा, सुपौल, और दरभंगा जैसे स्टेशनों पर फिजिबिलिटी जांच की जा रही है। ई ऑक्शन के माध्यम से ये आउटलेट्स खोले जाएंगे, जिससे यात्रियों को स्वादिष्ट और हाइजीन युक्त खानपान सामग्री उपलब्ध होगी।

एयरपोर्ट की तरह स्टेशनों पर खुलेंगे बड़े फूड ब्रांड आउटलेट्स

सहरसा, रंजीत। अब एयरपोर्ट की तरह रेलवे स्टेशनों पर बड़े फूड ब्रांड आउटलेट्स खुलेंगे। इसको लेकर समस्तीपुर मंडल रेल प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है। सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, बनमनखी, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, जयनगर, मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, रक्सौल, सीतामढ़ी सहित अन्य स्टेशनों पर फिजिबिलिटी देखी जा रही है। सहरसा स्टेशन पर पुराने सर्कुलेटिंग एरिया में नामचीन फूड ब्रांड आउटलेट्स खोलने के लिए फिजिबिलिटी देखी गई है। रेल प्रशासन का विचार है कि हल्दीराम, बीकानेरवाला, केएफसी, मैक्डोनाल्ड्स, पिज्जा हट जैसे बड़े नामचीन ब्रांड के आउटलेट्स खोलकर यात्रियों को खानपान सामग्रियों के मनपसंद विकल्प उपलब्ध कराए जाय। स्वादिष्ट, लजीज और हाइजीन युक्त खानपान सामग्रियों की सुविधा दी जाय।

हालांकि, रेलवे स्टेशनों पर जब इस तरह के आउटलेट्स खुलेंगे तो उसपर ब्रांड के नाम के साथ फूड कोर्ट लिखा नजर आएगा।ई ऑक्शन के जरिए खोले जाएंगे बड़े फूड ब्रांड के आउटलेट्स: समस्तीपुर मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर बड़े फूड ब्रांड के आउटलेट्स खोलने की प्रक्रिया ई ऑक्शन के जरिए किए जाएंगे। इसके लिए रेलवे को ऑक्शन पाने वाले से निर्धारित राजस्व प्राप्त होगा। वहीं रेल यात्रियों को भरोसेमंद ब्रांडेड फूड आयटम मिलेंगे। इसके लिए स्टेशन से बाहर बाजार का रुख नहीं करना पड़ेगा। खास बात यह कि एयरपोर्ट के मुकाबले रेलवे से अधिक संख्या में यात्री सफर करते हैं। इस कारण यहां अधिक कमाई होगी। दरअसल, रेलवे प्रमुख स्टेशनों पर नई अमृत भारत स्टेशन बिल्डिंग, एस्केलेटर, लिफ्ट, एफओबी, रेल कोच रेस्टोरेंट सहित कई तरह की विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। इसी कड़ी में कैटरिंग व्यवस्था में एक नई अध्याय जोड़ते हुए आधुनिक स्टेशनों पर बड़े नामचीन फूड ब्रांड के आउटलेट्स खोलने की योजना है। सहरसा सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर एयरपोर्ट की तरह गाड़ी पार्किंग व्यवस्था किए जाने का विचार है। सहरसा, समस्तीपुर, जयनगर सहित अन्य स्टेशनों पर इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग सुविधा देने के लिए भी फिजिबिलिटी देखी जा रही है।सहरसा, समस्तीपुर सहित प्रमुख स्टेशनों पर खुलेंगे इमरजेंसी मेडिकल रूम: सहरसा, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, जयनगर, मोतिहारी, रक्सौल, नरकटियागंज, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर जैसे प्रमुख स्टेशनों पर इमरजेंसी मेडिकल रूम खुलेंगे। यह ई ऑक्शन आधारित व्यवस्था रहेगी, जिसमें ऑक्शन पाने वाले संवेदक/एजेंसी को रेलवे द्वारा आवंटित जगह पर जन औषधि केंद्र खोला जाएगा। स्टॉल जैसे केंद्र में प्राथमिक उपचार के लिए जरूरी दवाईयों के साथ-साथ चिकित्सक की सुविधा रहेगी। रेल अधिकारी मुताबिक इस व्यवस्था से बीमार यात्री को प्राथमिक उपचार की सुविधा स्टेशन पर ही मिल जाएगी।कहते हैं अधिकारी: यात्री सुविधा के ख्याल से समस्तीपुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर हल्दीराम, बीकानेरवाला सहित अन्य बड़े फूड ब्रांड के फूड कोर्ट खोलने के लिए फिजिबिलिटी देखी जा रही है। इस व्यवस्था से यात्रियों को स्वादिष्ट और हाइजीन युक्त खानपान सामग्रियां मिलेगी। कई प्रमुख स्टेशनों पर इमरजेंसी मेडिकल रूम संचालित करने का भी विचार है।अनन्या स्मृति, सीनियर डीसीएम समस्तीपुर मंडल

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।