सड़क सुरक्षा ले किया जागरूक

Newswrap हिन्दुस्तान, सहरसा
share

सहरसा में एनसीसी कैडेट्स ने सड़क सुरक्षा के लिए जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से पैदल मार्च निकाला। यह मार्च कलेक्ट्रेट से शुरू होकर प्रेक्षागृह में संपन्न हुआ। कैडेट्स ने यातायात नियमों का पालन करने और हेलमेट एवं सीट बेल्ट पहनने का संदेश दिया। डीएम ने युवाओं की भागीदारी को सड़क दुर्घटनाओं में कमी के लिए आवश्यक बताया।

सड़क सुरक्षा ले किया जागरूक

सहरसा, निज संवाददाता। सड़क सुरक्षा के लिए लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से मंगलवार को एनसीसी कैडेट्स ने पैदल मार्च निकाला। पैदल मार्च कलेक्ट्रेट परिसर से शुरू होकर स्टेशन होते प्रेक्षागृह में संपन्न हुआ। पैदल मार्च के दौरान एनसीसी कैडेट्स सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा, यातायात नियमों का पालन करें और हेलमेट एवं सीट बेल्ट अवश्य पहनें जैसे नारे के जरिए लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर रहे थे। परिवहन विभाग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के मौके पर हुए इस तरह के आयोजन की सराहना डीएम, डीडीसी, अपर समाहर्ता लोकशिकायत ने की। इससे पहले पैदल मार्च को हरी झंडी दिखाकर डीएम दीपेश कुमार ने रवाना किया।

मौके पर डीडीसी गौरव कुमार, अपर समाहर्ता लोकशिकायत मृत्युंजय कुमार चौधरी, डीटीओ सुजीत कुमार थे। डीएम ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए युवाओं की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने आम नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने, तेज गति से वाहन नहीं चलाने और सुरक्षित यात्रा करने की अपील की। डीडीसी ने कहा कि सड़क पर सुरक्षित यात्रा करें और तेज गति से वाहन नहीं चलाए। उधर, प्रेक्षा गृह में संक्षिप्त सभा का आयोजन किया गया, जिसमें सड़क सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।