लोक अदालत के लिए बेंचो का गठन

हिन्दुस्तान, सहरसा
Follow us on Google News
share

सहरसा, विधि संवाददाता। कोर्ट परिसर में आज आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में

लोक अदालत के लिए बेंचो का गठन

सहरसा, विधि संवाददाता। कोर्ट परिसर में आज आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में मामलो के निपटारे के लिए प्रधान जिला एवम् सत्र न्यायाधीश दिनेश शर्मा के निर्देश पर 18 बेंच का गठन किया गया है । जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव संजय कुमार सरोज ने सभी बैंचो पर न्यायिक पधाधिकारी ,अधिवक्ता एवम् विभिन्न विभागों के अधिकारियों को पक्ष करो के विवाद को समझौता के द्वारा समाप्त करने के लिए तैनात किया है । बेंच 1 मेन बिल्डिंग में ग्राउंड फ्लोर पर सीजेएम कोर्ट में बनाया गया है जिस पर एडीजे अविनाश कुमार सब जज निशा कुमारी एवं अधिवक्ता पवन कुमार सिंह क्रिमिनल माप तौल एक्ट बिजली एवम् वन विभाग का मामला निपटाएंगे।

बेंच 2 एसीजेएम प्रथम कोर्ट में ग्राउंड फ्लोर पर है जिस पर एसीजेएम आशीष रंजन अधिवक्ता चंद्र नारायण जायसवाल ए सीजेएम कोर्ट के क्रिमिनल एवम् लेबर कोर्ट के मामले देखेंगे। बेंच 3 एसडीजेएम कोर्ट में स्थित है जिस पर एसडीजेएम ऋषभ श्रीवास्तव एवं अधिवक्ता आदित्य ठाकुर क्रिमिनल एवं टेलीफोन के मामले निपटाएंगे। बेंच 4 ग्राउंड फ्लोर पर मुंसिफ अफजल खान के कोर्ट में है जहां सभी एडीजे कोर्ट के दुर्घटना दावा आर्बिट्रेशन एग्जीक्यूशन एवं पारिवारिक मामलों का निष्पादन विशेष न्यायाधीश पोक्सो राकेश कुमार राकेश एवं अधिवक्ता विनय कुमार करेंगे। बेंच 5 ग्राउंड फ्लोर पर जे एम कृष्ण कुमार अपने कोर्ट के मामलों का निपटारा अधिवक्ता राजकुमार सिंह के साथ करेंगे। बेंच 6 ग्राउंड फ्लोर पर जे एम मारिया खान अपने कोर्ट के मामले का निपटारा अधिवक्ता अमर कुमार सिंह के साथ करेंगे। फर्स्ट फ्लोर पर बेंच 7पर जे एम शुभम कुमार अधिवक्ता रितेश कुमार के साथ रिक्त को नेहा कुमारी एवं सुशांत कुमार में लंबित मामलों का निष्पादन करेंगे। बेंच 8 फर्स्ट फ्लोर पर जे एम अनवारा खातून अपने कोर्ट के मामलों का निपटारा अधिवक्ता योगेंद्र झा के साथ करेंगी । फर्स्ट फ्लोर बेंच 9 पर जे एम रोहित अमृतांशु अधिवक्ता विकास चंद्र राय के साथ अपने कोर्ट एवं एसीजेएम कपिल देव कोर्ट के मामले का निष्पादन करेंगे। फर्स्ट फ्लोर पर बेंच 10 में जे एम कुदूस अंसारी एवम् अधिवक्ता अजय कुमार आजाद जे एम पीयूष पायल एवं अपने कोर्ट के मामले निपटाएंगे। सब जज सुमन कुमारी एवं अधिवक्ता देवेंद्र कुमार फर्स्ट फ्लोर पर बेंच 11 के सब जज कोर्ट के मामले निपटाएंगे। मुंसिफ कोर्ट के सिविल मामले एवं अपने कोर्ट के मामलों का निपटारा जे एम अभिनव कुमार अधिवक्ता रवि भूषण सिंह के साथ बेंच 12 पर करेंगे। बेंच 13 पर जे एम हसन तबरेज अपने कोर्ट तथा ग्राम कचहरी के मामले देखेंगे। जे एम सौम्या कुमारी अपने कोर्ट में बने बेंच 14 पर अधिवक्ता प्रवीण कुमार ठाकुर के साथ मामलों का निष्पादन करेंगी। सिविल कोर्ट पोर्शन में बने बेंच 15 पर सभी ग्रामीण बैंक प्राइवेट बैंक फाइनेंस कंपनी के मामलों का निपटारा मुंसिफ मुकेश कुमार एवम् अधिवक्ता वीरेंद्र कुमार उपाध्याय करेंगे। सिविल कोर्ट पोर्शन में बने बेंच 16 पर मुंसिफ अफजल खान एवम् अधिवक्ता पंकज कुमार एसबीआई एवं सभी राष्ट्रीयकृत बैंक का मामला निपटाएंगे। डीटीओ ऑफिस परिसर में बेंच 17 पर एडीजे चंदन कुमार एवम् अधिवक्ता विपीन कुमार चालान के 31 मार्च तक के लंबित मामलों का निपटारा करेंगे। डीटीओ ऑफिस कोर्ट में बने बेंच 18 पर एडीजे तारिक मुस्तफा एवम् अधिवक्ता राजकुमार कश्यप ट्रैफिक चालान के मामलों को निपटाएंगे। इसके अलावा पांच हेल्प डेस्क बनाए गए है जिसपर अधिकार मित्र भीम कुमार सावन कुमार सौरव प्रकाश दमयंती कुमारी अमर शिव कुमार जितेंद्र कुमार राम धीरज कुमार धर्मेंद्र कुमार पासवान योगेंद्र कुमार पप्पू राम रीना कुमारी ब्रजेश कुमार एवम् डीटीओ ऑफिस स्टाफ सिद्धार्थ राज पक्षकारों की कठिनाइयों को दूर करेंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsSaharsa Newsलोक अदालत के लिए बेंचो का गठन