रेलवे ढाला के पास मिला युवक का शव

Mar 15, 2026 02:16 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सहरसा
share

सहरसा–मधेपुरा रेल खंड पर ईटहारा रेलवे ढाला के पास शनिवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। बैजनाथपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

रेलवे ढाला के पास मिला युवक का शव

सौरबाजार। सहरसा–मधेपुरा रेल खंड मुख्य मार्ग स्थित ईटहारा रेलवे ढाला के पास शनिवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर बैजनाथपुर पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। बैजनाथपुर थानाध्यक्ष अमित रंजन ने बताया कि ईटहारा रेलवे ढाला के पास अज्ञात युवक का शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जानकारी जीआरपी को भी दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल शव की पहचान कराने का प्रयास जारी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।