हत्या व गोलीकांड मामले का अब तक खुलासा नहीं

हत्या व गोलीकांड मामले का अब तक खुलासा नहीं

संक्षेप:

सहरसा में 24 नवंबर को बाइक सवार अपराधियों ने खनन विभाग के डाटा एंट्री ऑपरेटर मृत्युंजय कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है लेकिन मामला अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। इसी दौरान एक एमएड छात्र नीरज कुमार को भी गोली मारी गई, जिसमें वह घायल हो गया।

Dec 10, 2025 01:04 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सहरसा
share

सहरसा, नगर संवाददाता । बीते सप्ताह 24 नवंबर को बाइक सवार अपराधियों ने खनन विभाग में कार्यरत डाटा एंट्री ऑपरेटर को गोली मार कर हत्या कर दी थी। इस मामले का अभी तक उद्भेदन नहीं हो सका है। लगातार छापेमारी, कार्रवाई के बाद भी पुलिस के लिए हत्याकांड का खुलासा करना एक बड़ी चुनौती बन गया है। मृतक मृत्युंजय कुमार खनन विभाग जमुई में डाटा ऑरेटर के रूप में कार्यरत थे बिहरा थाना क्षेत्र के सत्तर गांव के वार्ड 4 निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक सुरेंद्र यादव के पुत्र मृत्युंजय कुमार सोमवार 24 नवंबर की शाम करीब छह बजे अपने गांव से सदर थाना क्षेत्र के संतनगर स्थित घर आ रहे थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

गांव से शहर आने के दौरान बाइक सवार अपराधियों ने मत्स्यगंधा से पहले जरसैन गांव के पास गोली मार दी।जख्मी को इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया इस। जहां अगले दिन पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। छात्र गोलीकांड का भी खुलासा नहीं :वहीं बिहरा थाना क्षेत्र में बीते शनिवार की शाम सहरसा विशनपुर मेनहा रोड में बदमाशों ने एमएड के छात्र को गोली मार घायल कर दिया। इस मामले में भी पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है। युवक को दो गोलियां लगीं।मामले में पुलिस छानबीन कर रही है ।घायल छात्र नीरज कुमार मिश्रा (32 वर्ष) सुपौल के जगतपुर वार्ड-10 का रहने वाला है। एमएड सीटीई तीसरे वर्ष का छात्र नीरज प्रशिक्षण लेकर बाइक से अपने घर जा रहा था। विशनपुर पेट्रोल पंप से आगे बाइक सवार तीन बदमाशों ने फाइनेंस कंपनी का कलेक्शन एजेंट समझ लूटपाट की नीयत से उस पर फायर कर दिया। गोलियां उसकी जांघ में लगीं। इसके बाद बदमाश भाग निकले। घटना के बाद पुलिस को घटनास्थल से एक खोखा भी मिला। जबकि मौके से पुलिस को एक काले रंग का मफलर भी मिला।