शाम में घर से निकला था मृतक छोटू

Mar 15, 2026 02:16 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सहरसा
share

सहरसा में एक युवक की हत्या हो गई। मृतक छोटू ने हाल ही में थार गाड़ी खरीदी थी। घटनास्थल पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली, जिसमें बाइक सवार अपराधी नजर आए। मृतक का आपराधिक इतिहास भी रहा है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी का गठन किया है।

शाम में घर से निकला था मृतक छोटू

सहरसा, नगर संवाददता। मृतक के भाई आशीष कुमार ने बताया कि छोटू शाम करीब साढ़े छह बजे अपने घर से पैदल निकला था। सड़क निर्माण के कारण गाड़ी घर से बाहर सड़क पर ही लगी थी। भाई ने बताया कि छोटू लगभग हर शाम 6-7 बजे घर से निकलता था। सड़क निर्माण के कारण कुछ दिनों से गाड़ी घर के बाहर ही रहती थी। बताया जा रहा है कि मृतक ने कुछ दिनों पहले ही नगद में थार गाड़ी खरीदी थी। जिस गाड़ी में वह अपने दोस्तों साथ घूमता देखा जा रहा है। मृतक के भाई ने बताया की छोटू के साथ अन्य तीन लोग भी थे।

एक व्यक्ति का फोन स्वीच आफ बताया जा रहा है ।मृतक का है अपराधिक इतिहास :घटनास्थल और अस्पताल पहुंचे सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि मृतक विरुद्ध पूर्व से कई आपराधिक कांड दर्ज हैं, जिनमें हत्या एवं शस्त्र अधिनियम भी शामिल है। एसपी के निर्देश पर सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में सदर थानाध्यक्ष , एफएसएल टीम, डॉग स्क्वॉड, डीआईयू एवं अन्य पुलिस कर्मी द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। सीसीटीवी फूटेज का अवलोकन किया जा रहा है। पुलिस सभी बिंदुओं पर छानबीन कर रही है। एसडीपीओ ने बताया कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी गठन किया गया है, जल्द ही घटना का उद्भेदन कर अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। एसडीपीओ ने बताया कि मृतक के खिलाफ सदर थाना में हत्या सहित आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज है। मृतक को वर्ष 2019 में विद्यापति नगर निवासी करण हत्याकांड में उसके भाई के बयान पर नामजद अभियुक्त बनाया गया था। जिसमें उसने आत्मसमर्पण किया था। सदर थाना में हत्या सहित आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज है। करण की हत्या भी उसके घर के सामने इसी तरीके से की गई थी और उसे भी गोलियों से छलनी कर दिया था। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर छानबीन कर रही है।सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस की टीमघटना के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है । पुलिस को आसपास लगे सीसीटीवी फूटेज में बाइक सवार हेलमेट पहने कुछ अपराधी नजर आए हैं। पुलिस के मुताबिक इन अपराधियों की शिनाख्त की जा रही है। अपराधियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।