मोटरसाइकिल हुआ बरामद आरोपी गिरफ्तार

Feb 12, 2026 01:17 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सहरसा
share

नवहट्टा में बीते सोमवार रात को दुकान के सामने खड़ी मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर मोटरसाइकिल बरामद कर ली। चोर रिश्तेदार निकले, जिन्होंने ससुराल से मिली मोटरसाइकिल की रेकी की थी। तीन आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

मोटरसाइकिल हुआ बरामद आरोपी गिरफ्तार

नवहट्टा, एक संवाददाता। बीते सोमवार रात नवहट्टा बाजार से दुकान के सामने खड़ी हुई मोटरसाइकिल चोरी मामले का महज 24 घंटे में थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार व एस आई संजीव कुमार द्वारा उद्भेदन करते हुए मोटरसाइकिल बरामद कर लिया गया है। सोमवार रात में सुपौल जिला निवासी गणेश यादव द्वारा स्थानीय थाना में दर्ज कराई गई मोटरसाइकिल चोरी मामले में चोर अपना रिश्तेदार ही सामना आया है। मोटरसाइकिल चोरी मामले में पुलिस अनुसंधान में सामने आया है कि ससुराल से मिली मोटरसाइकिल को उसके साढ़ु सहित अन्य रिश्तेदारों द्वारा रेकी करते हुए दुकान के सामने खड़ी मोटरसाइकिल चोरी कर लिया गया था।

पुलिस टीम द्वारा की गई जांच के दौरान अमलेश कुमार, विवेक कुमार व बलवीर कुमार को मोटरसाइकिल सहित हिरासत में लिया गया है। हिरासत में रखें सभी तीन आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।