ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सहरसासहरसा में 12 एमएम से अधिक मानसूनी बारिश

सहरसा में 12 एमएम से अधिक मानसूनी बारिश

सहरसा | एक संवाददाता जिले में मानसून की पहली बारिश से गांव सहित शहर पानी

सहरसा में 12 एमएम से अधिक मानसूनी बारिश
हिन्दुस्तान टीम,सहरसाSun, 13 Jun 2021 04:20 AM
ऐप पर पढ़ें

सहरसा | एक संवाददाता

जिले में मानसून की पहली बारिश से गांव सहित शहर पानी पानी हो गया। शनिवार की सुबह से दोपहर तक लगभग 4 घंटे तक झमाझम बारिश होती रही। कई सालों बाद यह पहला मौका होगा जब मानसून सामान्य तिथि से पूर्व ही इस बार जिले में प्रवेश कर गया है।

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार इस बार दक्षिण पश्चिम मानसून की सामान्य तिथि 13 जून की जगह अधिकतर जगहों पर एक दिन पूर्व मानसून की बारिश शुरू हो गई है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार इससे पूर्व 2008 में सबसे पहले मानसून प्रवेश किया था। इस महीने मानसून की अच्छी बारिश होने की संभावना है। शनिवार की सुबह से ही झमाझम बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 28 नीचे चला गया। जबकि 12 एमएम से अधिक बारिश हुई।

शनिवार सुबह से ही आसमान में काले घने बादल छा गए और देखते ही देखते तेज बारिश ने शूरू हो गई। आफिस टाइम के समय बारिश होने से लोगों को परेशानी भी हुई। वहीं लोग रेनकोट व छतरी से खुद को भिगने से बचाते हुए नजर आए।

बारिश से शहर में कई जगह जमा हो गया पानी : मानसून की पहली बारिश से नगर को एकबार फिर नरक में तब्दील कर दिया है। यास तूफान व अन्य प्री मानसून की बारिश के कारण शहर की स्थिति बेहद ही खराब रही। अब मानसून की बारिश शुरू होने से लोग परेशान हैं। नगर परिषद द्वारा हालांकि लगातार शहर की नालियों की उड़ाही कराई जा गई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें