विधायक ने किया अस्पताल का निरीक्षण
नवहट्टा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का विधायक डॉ. गौतम कृष्ण ने निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सकों को निर्देश दिए कि मरीजों का उचित उपचार किया जाए और सभी आवश्यक दवाएं अस्पताल से ही उपलब्ध कराई जाएं। दूर-दराज के मरीजों को बेहतर इलाज और निशुल्क दवा वितरण की पारदर्शिता पर जोर दिया गया।

नवहट्टा, एक संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवहट्टा का विधायक डॉ. गौतम कृष्ण ने मंगलवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौजूद चिकित्सकों को मरीजों के समुचित उपचार के साथ सभी आवश्यक दवाएं अस्पताल से ही उपलब्ध कराने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही करीब 201 प्रकार की दवाओं का वितरण सुनिश्चित किया जाए और बाहर की दवा लिखने से परहेज किया जाए। विधायक ने दूर-दराज से आने वाले मरीजों को बेहतर इलाज और निशुल्क दवा वितरण में पारदर्शिता बनाए रखने पर बल दिया। साथ ही अनावश्यक रूप से मरीजों को रेफर नहीं करने की हिदायत दी।
निरीक्षण के दौरान अस्पताल की व्यवस्था का भी जायजा लिया गया। मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संजीव कुमार सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अस्पताल कर्मी उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


