आग से लाखों की संपत्ति जलकर हुई नष्ट

Mar 02, 2026 01:16 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सहरसा
share

सिमरी बख्तियारपुर के कांठो पंचायत में शनिवार रात एक भीषण आग लगने से पांच घर जलकर राख हो गए। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की बात सामने आई है। आग में लाखों रुपये की संपत्ति नष्ट हो गई। पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

आग से लाखों की संपत्ति जलकर हुई नष्ट

सिमरी बख्तियारपुर, निज संवाददाता। सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड क्षेत्र के कांठो पंचायत के वार्ड नंबर 13 में शनिवार की देर रात एक भीषण अगलगी की घटना में पांच घर जलकर राख हो गए। घटना शनिवार की रात्रि करीब 2 बजे की बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बिजली से अचानक शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग की चपेट में आकर बिजेंद्र पोद्दार, सुशील पोद्दार, रवि पोद्दार, अरविंद पौद्दार एवं रोहित पोद्दार के घर पूरी तरह जलकर राख हो गए। घर में रखी नगद राशि, अनाज, कपड़े, फर्नीचर, आवश्यक कागजात सहित लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

रात के समय होने के कारण अधिकांश लोग गहरी नींद में थे। आग की लपटें उठती देख ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। हल्ला होने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक पांचों परिवारों का सब कुछ जलकर राख हो चुका था। घटना के बाद पीड़ित परिवारों ने सिमरी बख्तियारपुर अंचलाधिकारी को आवेदन देकर मुआवजा की मांग की है। घटना की सूचना रविवार सुबह जनप्रतिनिधियों को दी गई। जानकारी मिलते ही प्रखंड प्रमुख शबनम कुमारी, मुखिया भोलेंद्र राय, मुन्ना भगत, शिवनंदन पोद्दार, धीरेंद्र राय सहित कई जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाया तथा प्रशासन से अविलंब सहायता उपलब्ध कराने की मांग की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।