परशुराम जन्मोत्सव पर भव्य आयोजन
Newswrap हिन्दुस्तान, सहरसा
19 अप्रैल को सिद्धपीठ उग्र तारा मंदिर में परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर महाआरती, सम्मान समारोह और भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में श्रद्धालुओं का उत्साह देखने को मिल रहा है। भजन संध्या में कई कलाकार प्रस्तुति देंगे।

महिषी। परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर 19 अप्रैल रविवार को सिद्धपीठ उग्र तारा मंदिर परिसर में राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में महाआरती, सम्मान समारोह और भजन संध्या का आयोजन होगा। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं और श्रद्धालुओं में उत्साह देखा जा रहा है। प्रदेश महासचिव अंशु झा ने बताया कि भजन संध्या में जय झा, दीक्षा झा, सुचित्रा मिश्रा, सोहन ठाकुर और अखिलेश झा मिट्ठू प्रस्तुति देंगे।
ये भी पढ़ें:सहरसाः परशुराम जन्मोत्सव पर भव्य आयोजन
ये भी पढ़ें:भगवान परशुराम की 19 को मनेगा जन्मोत्सव
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


