बेखौफ बदमाशों ने नोजल मैन को गोली मार ₹18 हजार लूटे
सहरसा में बाइक सवार तीन नकाबपोश अपराधियों ने पूजा फ्यूल पेट्रोल पंप पर दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया। अपराधियों ने नोजल मैन पर गोली चला कर 18 हजार रुपए लूट लिए। घायल आनंद कुमार को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सौरबाजार, संवाद सूत्र। सहरसा -मधेपुरा मुख्य मार्ग एनएच 107 स्थित तीरी में बाइक सवार नकाबपोश तीन अपराधियों ने जिला व्यापार संघ के अध्यक्ष अर्जुन कुमार चौधरी के पूजा फ्यूल पेट्रोल पंप पर शनिवार को दिनदहाड़े दोपहर करीब सवा चार बजे बाइक सवार 3 अपराधियों ने नोजल मैन को गोली मार कर 18 हजार रुपए लूट की घटना को अंजाम दिया । लूट की घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मधेपुरा की ओर भाग गया। ज़ख्मी बैजनाथपुर निवासी 22 वर्षीय आनंद कुमार को इलाज के लिए बैजनाथपुर स्थित लार्ड बुद्धा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मामले की जानकारी मिलने पर एसपी हिमांशु भी घटनास्थल पर जाकर छानबीन कर आवश्यक कार्यवाही का निर्देश दिया है।
घटना की सूचना पर साईबर डीएसपी अजीत कुमार और बैजनाथपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई। पंप मालिक सह व्यापार संघ जिलाध्यक्ष ने बताया कि दिन-दहाड़े गोली मार कर लूट की घटना को अंजाम दिया गया। उन्होंने आक्रोश व्यक्त करते हुए बैजनाथपुर थाना के पुलिसिंग पर निशाना साधा है। इससे पहले फरवरी 2025 में भी बाइक सवार नकाबपोश अपराधियों ने नोजलमेन को गोली मारकर 25 हजार रुपए लूट लिया था। पंप पर लूट की यह दूसरी घटना है। घटना को अंजाम देने के बाद फ्यूल सेंटर के कार्यालय में घुसकर दराज से भी नगदी की खोजबीन किया गया। घटनास्थल से खोखा भी बरामद किया गया है। घटनास्थल पर व्यवसायियों का शिष्टमंडल भी पहुंचा और अपराधियों के गिरफ्तारी की मांग की। व्यवसायियों के शिष्टमंडल ने एसपी हिमांशु से भी मुलाकात कर अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है। साइबर डीएसपी व ने बताया कि रुपया छीनने के दौरान एक नोजलमेन को गोली लगी है। सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है । उद्भेदन कर लिया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


