बाथरूम में बेहोश विवाहिता की मौत,जांच में जुटी पुलिस
सौरबाजार, संवाद सूत्र। थाना क्षेत्र के नगर पंचायत सौरबाजार स्थित पुलाघाट के समीप बुधवार दोपहर

सौरबाजार, संवाद सूत्र। थाना क्षेत्र के नगर पंचायत सौरबाजार स्थित पुलाघाट के समीप बुधवार दोपहर एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान वार्ड संख्या 01 निवासी मो. रब्बान की लगभग 25 वर्षीय पत्नी लजिमा खातून के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं और आशंकाएं व्यक्त की जा रही हैं। परिजनों के अनुसार लजिमा खातून बुधवार दोपहर बाथरूम गई थीं। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह बेहोश होकर गिर पड़ीं। आनन-फानन में परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सौरबाजार लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि मृतका का पहले हार्ट संबंधी बीमारी का इलाज भी चल चुका था।छह
वर्ष पूर्व हुआ था निकाह: मिली जानकारी के अनुसार लजिमा खातून का निकाह करीब छह वर्ष पूर्व मो. रब्बान के साथ हुआ था। उनके परिवार में एक पुत्र और एक पुत्री हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं आसपास के लोगों का कहना है कि स्वस्थ दिखने वाली महिला की अचानक मौत कई सवाल खड़े कर रही है। इस संबंध में सौरबाजार थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिली है और मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर छानबीन में जुटी है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


